Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नवापारा रेत घाट में माफियाओं का ‘साम्राज्य’, करोड़ों के अवैध उत्खनन पर प्रशासन की कार्रवाई पर उठे बड़े सवाल

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के नवापारा स्थित हसदेव नदी के रेत घाटों पर अवैध उत्खनन का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। आरोप है कि रेत माफिया रात के अंधेरे में मशीनों और भारी वाहनों की मदद से बड़े पैमाने पर रेत निकालकर नदी किनारे ही डंप कर रहे हैं और फिर अन्य जिलों में खपा रहे हैं। इस अवैध कारोबार से शासन को करोड़ों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है, जबकि जिम्मेदार विभाग की कार्रवाई सवालों के घेरे में है।

भाजपा के पदाधिकारी भी शामिल

मामले में राजनीतिक रंग भी गहराता नजर आ रहा है। आरोप है कि एक भाजपा नेता इस अवैध उत्खनन में शामिल है और खुद को “मंत्री का करीबी” बताकर दबाव बनाते हुए रेत निकासी करवा रहा है। पट्टा धारकों को धमकाने और मनमानी करने के आरोप भी सामने आ रहे हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है।

See also  Raigarh POSCO Court Verdict : मासूम से ज्यादती करने वाले आरोपी को ‘प्राकृतिक जीवन’ तक उम्रकैद; कोर्ट ने कहा- “जेल में ही बीतेगा शेष जीवन”

वर्चस्व को लेकर गहराया विवाद

सूत्रों के मुताबिक, नवापारा रेत घाट पर वर्चस्व को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि पिस्तौल तक निकलने की नौबत आ गई। वहीं अलग-अलग स्थानों पर 2 से 3 करोड़ रुपए तक की अवैध रेत डंप कर दी गई है। इसके बावजूद माफियाओं पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

Advertisment

विधायक और मीडिया ने उठाए सवाल

कुछ दिन पहले जांजगीर-चांपा विधानसभा के कांग्रेस विधायक द्वारा कलेक्टर जनमेजय महोबे को अवैध उत्खनन के वीडियो सौंपे गए थे। मीडिया ने भी रेत डंपिंग और अवैध खनन को लेकर सवाल उठाए थे। इसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग ने छापेमारी कर करोड़ों की रेत जब्त की और आंशिक रूप से नदी में वापस डलवाई, लेकिन अधिकांश रेत को मौके पर ही छोड़ दिए जाने से कार्रवाई की गंभीरता पर संदेह बना हुआ है।

See also  यूडीएफकॉन 2025 में वरिष्ठ पत्रकार मुकेश एस. सिंह को मिलेगा डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सेवा सम्मान अवार्ड, केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया करेंगे सम्मानित...

प्रशासन ने गिनाए कार्रवाई के आंकड़े

इधर प्रशासन अपने बचाव में कार्रवाई के आंकड़े पेश कर रहा है। खनिज विभाग के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के 612 प्रकरण दर्ज कर 1 करोड़ 74 लाख 19 हजार 220 रुपये की वसूली की गई है। वहीं, बीते दो माह में विशेष अभियान के तहत 50 प्रकरण दर्ज कर 16 लाख 73 हजार 176 रुपये वसूले गए हैं।

अवैध उत्खनन बर्दाश्त नहीं—प्रशासन

प्रशासन का कहना है कि छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 और खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है और अवैध खनिज गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

See also  छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 की जनपद पंचायतों में दी गई ट्रेनिंग  गांव में परिवारों का 24 जुलाई से शुरू होगा सत्यापन कार्य प्रशिक्षण में शामिल हुए...

बड़े दावे, लेकिन जमीनी सवाल कायम

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब कार्रवाई के इतने बड़े दावे किए जा रहे हैं, तो नवापारा जैसे क्षेत्रों में अवैध उत्खनन पर पूरी तरह लगाम क्यों नहीं लग पा रही है। अधिकारी दावों से अपनी पीठ थपथपा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर कब तक प्रभावी और ठोस कार्रवाई करता है या फिर रेत माफियाओं का यह खेल यूं ही जारी रहेगा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!