Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

चावल खरीदी बिक्री के नाम पर 1. 70 लाख की ठगी करने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस/साइबर टीम की कार्यवाही 

जांजगीर-चांपा। चावल खरीदी बिक्री के नाम पर 1. 70 लाख की ठगी करने वाला आरोपी को पुलिस टीम ने बिहार से गिरफ्तार किया है।
 प्रार्थी बांके बिहारी अग्रवाल प्रोपराइटर सुलोचना फूड निवासी जांजगीर ने दिनांक 12.03.26 को रिपोर्ट दर्ज कराया था। चावल ब्रोकर अंजनी अग्रवाल के जरिए आरोपी ओमप्रकाश शर्मा से मोबाइल  से बात कर 900 क्विंटल चावल 2980/- रुपये प्रति क्वीटल के हिसाब से बिक्री करने का सौदा कर ट्रक भाडा एवं खर्च के नाम पर अलग-अलग किस्तों में मोबाईल फोन पे और खाता में दिनांक कुल 1.70 लाख लिया गया तथा सौदा तय होने के उपरांत आरोपी के द्वारा प्रार्थी को माल का बिल भेजा व सौदा हुए चावल की गाडी नहीं भेजकर अपना मोबाइल को बंद कर आरोपी के द्वारा धोखाधड़ी कर छल करने पाये जाने से मोबाइल धारक के विरूद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
 प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में सायबर तकनीकी के माध्यम से पता चला कि आरोपी जिला अररिया बिहार का होना पाए जाने से आरोपी की धरपकड़ हेतु CSP कोतवाली योगिता बाली खापर्डे के नेतृत्व में साइबर थाना से एक संयुक्त टीम बिहार के लिए रवाना किया गया। टीम के द्वारा मालद्वार जिला अररिया बिहार से आरोपी ओम प्रकाश शर्मा निवासी बिहार को पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर प्रारंभिक तौर पर पुलिस टीम की गुमराह करता रहा। परंतु बारकी से पूछताछ करने पर प्रार्थी के साथ चावल खरीदी बिक्री के नाम पर 1.70 लाख रकम लेकर धोखाधड़ी करने का अपराध घटित करना जुर्म स्वीकार किया तथा स्वयं के मोबाइल से बात कर चावल ट्रेडिंग के नाम से रकम लेना बताया। धोखाधड़ी में उपयोग किए मोबाइल एवं बैंक खाता को आरोपी के कब्जे से जप्त किया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
 उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी कोतवाली, सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार पांडेय, साइबर थाना से निरीक्षक सागर पाठक, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा, आरक्षक माखन साहू का विशेष योगदान रहा।

See also  लखपति दीदी दिव्या निषाद गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित एट होम रिसेप्शन में होगी शामिल, राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित एट होम रिसेप्शन के लिए देश भर से 10 लखपति दीदियों का चयन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!