Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

प्लास्टिक बोतल में पहुंची देसी शराब : जिन दुकानों में पुराना स्टॉक खत्म, वहां सप्लाई शुरू

रायपुर, 14 अप्रैल। आबकारी विभाग के नये नियम के तहत शराब दुकानों में देशी और चीप रेंज की शराब कांच की जगह प्लास्टिक बोतल में बिक्री होनी है। यह नियम वैसे एक अप्रैल से लागू हो चुका है, लेकिन अब तक अनुबंधित कंपनियों में से सिर्फ दो कंपनियां ही प्लास्टिक बोतल में शराब की आपूर्ति शुरू कर पाई हैं। इसके तहत सोमवार को रायपुर जिले में शोले और शेरा ब्रांड देशी शराब की पहली खेप भी उतर चुकी है।

इस खेप के उतरते ही उन शराब दुकानों में इसकी सप्लाई भी शुरू हो गई है, जहां पुराना स्टॉक खत्म होने वाला है या हो चुका है। आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पुरानी देशी शराब का स्टॉक अब महज एक-दो दिन का ही बचा है। स्टॉक खत्म होने के बाद सभी दुकानों में देशी और चीप रेंज की शराब सिर्फ प्लास्टिक बोतल वाली ही मिलेगी।

See also  IND vs ENG 2nd ODI: दूसरे वनडे में भी नहीं खेलेंगे विराट कोहली! उपकप्तान ने दिया बड़ा अपडेट…

जैसे-जैसे सप्लाई आएगी भंडारण कराया जाएगा
आबकारी विभाग के जिला अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि, प्रदेश में प्लास्टिक बोतल में शराब की सप्लाई शुरू हो गई है। देशी शराब की सप्लाई करने वाली दो कंपनियों का पहला खेप आ चुका है। जिन दुकानों में पुराना स्टॉक खत्म हो गया है या होने वाला है, उन दुकानों में सप्लाई शुरू करा दी है। जैसे-जैसे सप्लाई आएगी, वैसे-वैसे दुकानों में भी भंडारण कराया जाएगा।

दो दिन में खत्म हो जाएगा पुराना स्टॉक
देशी और चीप रेंज शराब का पुराना स्टॉक अब सिर्फ एक-दो दिन का ही बचा है। जिले में हर दिन 6 हजार पेटी चीप रेंज की शराब तथा 3 हजार पेटी के करीब देशी शराब की पेटी की खपत है। इसके अनुसार जिले में कांच बोतल शराब का पुराना स्टॉक लगभग खत्म होने को है। ऐसे में अगर कंपनियों के द्वारा आज-कल की स्थिति में प्लास्टिक शराब बोतल की सप्लाई नहीं की गई, तो दुकानों में ड्राई की स्थिति भी बन सकती है।

See also  टाइफाइड, डायरिया, डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए जनता से सावधानी बरतने की अपील...

पहले खेप में जिले के लिए 2400 पेटी पहुंची
पहले खेप में जिले में संचालित शराब दुकानों के लिए पौवा शराब की 2400 पेटियों की सप्लाई की गई है, जिसे दो ब्रांड शेरा देशी मसाला एवं शोले प्लेन देशी शराब शामिल हैं। इन दोनों ब्रांड की शराब की खेप के अनुसार विभाग ने शराब दुकानों में सप्लाई भी शुरू कर दिया है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!