Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला, कई जिलों में बारिश के आसार

रायपुर : छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम आंखमिचौली खेल रहा है। बुधवार को भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। बदलते मौसम के कारण लोगों को तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

बंगाल सिस्टम का असर, बढ़ी हलचल
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल में बने सिस्टम का असर अब छत्तीसगढ़ में दिखाई दे रहा है। इसके चलते प्रदेश में ट्रफ लाइन सक्रिय हो गई है, जिससे आंधी और बारिश की स्थिति बन रही है।

तेज हवाओं और गरज-चमक का अलर्ट
अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक की भी संभावना जताई गई है।

See also  अब आपके स्मार्टफोन से कोई नहीं कर पाएगा फ्रॉड, सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

दो दिन बाद फिर बढ़ेगा तापमान
हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि यह राहत ज्यादा दिन नहीं टिकेगी। अगले दो दिनों के बाद तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

राजनांदगांव सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा
प्रदेश में तापमान के आंकड़ों की बात करें तो राजनांदगांव सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर में सबसे कम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Advertisment

रायपुर में बादल और हवाओं का असर
राजधानी रायपुर में मौसम फिलहाल सामान्य बना हुआ है। आसमान में बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रह सकता है।

See also  जांजगीर चांपा की उपेक्षा बंद करो, बजट प्रावधानों की राशि स्वीकृत करो" लिखे नारे विधायक कार्यालय में लगा कर जता रहे विरोध....!

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!