Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

RBI पर सबकी नजर! आज तय होगा रेपो रेट का भविष्य, महंगाई, ग्रोथ और रुपये पर बड़ा फैसला

न्यूज डेस्क : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) आज अपनी मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक में रेपो रेट को लेकर अहम फैसला सुनाने वाला है। यह वित्त वर्ष 2027 की पहली बैठक है, जिस पर देशभर के निवेशकों, बैंकों और आम लोगों की नजरें टिकी हुई हैं।

महंगाई का अनुमान रहेगा केंद्र में
RBI इस पॉलिसी में महंगाई (CPI) के नए अनुमान जारी कर सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक FY27 में महंगाई 4% से 4.7% के बीच रह सकती है। हाल ही में खाद्य पदार्थों और कीमती धातुओं की कीमतों में बढ़ोतरी ने महंगाई को ऊपर धकेला है।

ग्रोथ रेट पर भी अहम संकेत संभव
आर्थिक विकास दर (GDP) को लेकर भी RBI के अनुमान पर खास नजर रहेगी। माना जा रहा है कि वैश्विक हालात, खासकर पश्चिम एशिया के तनाव के कारण ग्रोथ थोड़ी धीमी पड़ सकती है। FY27 में विकास दर करीब 6.8% रहने का अनुमान जताया जा रहा है।

See also  CG News: शिक्षक ने फर्जी मेडिकल बिल लगाकर किया 30 लाख फर्जीवाड़ा, DEO ने बनाई जांच कमेटी...

कच्चे तेल की कीमतें बढ़ा रहीं चिंता
ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुकी हैं, जो भारत जैसे आयात-निर्भर देश के लिए चिंता का विषय है। महंगे तेल का सीधा असर महंगाई और चालू खाते के घाटे पर पड़ सकता है।

रुपये में उतार-चढ़ाव पर नजर
हाल के दिनों में रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ है, हालांकि इसमें हल्की रिकवरी भी देखी गई है। विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर तेल की कीमतें ऊंची बनी रहती हैं, तो रुपये पर दबाव जारी रह सकता है।

Advertisment

लिक्विडिटी मैनेजमेंट पर RBI का फोकस
बैंकिंग सिस्टम में लिक्विडिटी कम होने के संकेत मिले हैं, जिसे संतुलित करने के लिए RBI लगातार कदम उठा रहा है। ओपन मार्केट ऑपरेशन (OMO) और वेरिएबल रेपो रेट (VRR) जैसे उपायों से सिस्टम में नकदी बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।

See also  उज्जैन के गोगापुर में रंग पंचमी पर चुल का आयोजन, अंगारों पर चलकर भगवान महादेव को करते हैं जल अर्पित

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!