Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायगढ़ में ‘ऑपरेशन आघात’: पुलिस ने अवैध शराब के ठिकानों पर बोला धावा; दूसरे दिन 919 लीटर शराब जब्त, 35 आबकारी प्रकरण दर्ज

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह के निर्देशन में रायगढ़ जिले में अवैध शराब के खिलाफ तीन दिवसीय विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” पूरी रफ़्तार से चल रहा है। रविवार 22 मार्च से शुरू हुए इस अभियान के दूसरे दिन पुलिस ने जिले भर में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 35 आबकारी प्रकरण दर्ज किए हैं। इस दौरान भारी मात्रा में महुआ और अंग्रेजी शराब जब्त कर 21 आरोपियों को जेल भेजा गया है।

दूसरे दिन की बड़ी कार्रवाई: 1.23 लाख की शराब जब्त

अभियान के दूसरे दिन पुलिस ने कुल 919 लीटर अवैध शराब बरामद की, जिसमें 898 लीटर कच्ची महुआ शराब शामिल है। जब्त शराब की कुल कीमत लगभग 1 लाख 23 हजार रुपए आंकी गई है।

See also  सक्ती बी आर सी में शाला प्रबंधन समिति एवं शाला प्रबंधन विकास समिति के सभी संकुलों के एक शिक्षक तथा एक अशासकीय सदस्य को मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...

थानावार प्रमुख कार्रवाइयां:

1. छाल थाना: शराब बनाने का ‘मिनी कारखाना’ ध्वस्त

Advertisment

सबसे बड़ी सफलता छाल पुलिस को मिली, जहाँ ग्राम बेहरामार में दबिश देकर अवैध शराब निर्माण के पूरे सेटअप को नष्ट किया गया।

  • बरामदगी: 530 लीटर महुआ शराब (सिन्टेक्स टंकी और जरीकेन में भरी हुई)।
  • नष्ट किया गया: करीब 1000 किलो महुआ लाह (पास)।
  • गिरफ्तारी: आरोपी जयपाल राठिया गिरफ्तार, जबकि मुख्य सरगना प्रदीप बेहरा फरार है।

2. चक्रधरनगर: बरलिया और नवापाली में रेड

चक्रधरनगर पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 81 लीटर महुआ शराब जब्त की। आरोपी जगदीश सारथी (51 लीटर) और अजय चौहान (30 लीटर) को गिरफ्तार किया गया।

See also  न्योता भोज में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, बच्चों को स्नेह से परोसा भोजन, बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर खाया खाना, न्योता भोज से मानसिक और शारीरिक रूप से पुष्ट होंगे स्कूली बच्चे : उप मुख्यमंत्री अरुण साव...

3. पुसौर: ओडिशा सीमा पर घेराबंदी

पुसौर पुलिस ने ग्राम तरडा में ओडिशा से शराब परिवहन कर रहे जयकुमार यादव और देमति साव को मोटरसाइकिल सहित पकड़ा। इनके पास से 18 लीटर महुआ शराब मिली। एक अन्य कार्रवाई में तोरन साव को भी गिरफ्तार किया गया।

4. घरघोड़ा: ढाबा और बाड़ी में तलाशी

घरघोड़ा पुलिस ने ग्राम कोनपारा में एक ढाबे में छिपाकर रखी गई शराब बरामद की। वहीं ग्राम टेरम और करीकछार में कार्रवाई करते हुए दिलबोध राठिया और हेमलाल राठिया से कुल 85 लीटर शराब जब्त की।

5. अन्य थानों की मुस्तैदी

  • पूंजीपथरा: एतवार सिंह और कुमारी उरांव से 18 लीटर शराब जब्त।
  • भूपदेवपुर: बाड़ी में छिपाकर रखी गई 14 लीटर शराब बरामद।
  • खरसिया: तीन अलग-अलग रेड में 29 लीटर शराब जब्त।
  • तमनार: पाउच में शराब परिवहन कर रहे लोचन प्रसाद सिदार को 20 लीटर शराब के साथ पकड़ा।
See also  IPL 2026: नीतीश राणा का तूफान, 29 गेंदों में अर्धशतक, PBKS के गेंदबाजों की हुई धुनाई

एसएसपी का कड़ा रुख

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, “ऑपरेशन आघात के तहत यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।”

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!