Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Ambikapur News: 5 एकड़ सरकारी जमीन खाली, 37 अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, माफिया ने करोड़ों में बेची थी जमीन

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में सरकारी जमीन पर बने अवैध मकानों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। गंगापुर इलाके में करीब 5 एकड़ जमीन पर बने 37 मकानों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया। यह जमीन पहले मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को आवंटित की जा चुकी थी, लेकिन कब्जे के कारण निर्माण कार्य अटका हुआ था।

जानकारी के अनुसार, वर्षों पहले लोगों ने इस जमीन को कथित रूप से जमीन माफियाओं से खरीदा था। प्रति डिसमिल 50 से 60 हजार रुपये के हिसाब से प्लॉट बेचे गए और कुल मिलाकर करीब 1 करोड़ रुपये में पूरी जमीन बेचे जाने की बात सामने आई है। लोगों ने मकान बनाकर रहना शुरू कर दिया था, जबकि यह जमीन सरकारी थी।

See also   थाना नवागढ़ क्षेत्र में हुए चोरी के दो अलग-अलग प्रकरण में 06 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक सहित 10 आरोपियों को  पकड़ने में मिली सफलता...

प्रशासन ने करीब एक साल पहले ही कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर मकान खाली करने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद लोगों ने जगह नहीं छोड़ी। इसके बाद मंगलवार सुबह प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।

बुलडोजर एक्शन के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया और पुलिस से हल्की झड़प की स्थिति बनी, लेकिन बाद में हालात नियंत्रित कर लिए गए। लोगों ने अपने घरों से सामान बाहर निकालने के बाद मकानों को तोड़ा गया।

अधिकारियों के मुताबिक इस कार्रवाई में करीब 5 एकड़ सरकारी जमीन को कब्जे से मुक्त कराया गया है। हालांकि, दो मकानों पर कोर्ट से स्टे होने के कारण उन्हें नहीं तोड़ा गया।

Advertisment

इस पूरे मामले में यह भी सामने आया है कि जमीन की बिक्री कथित तौर पर राजनीतिक संरक्षण में हुई थी और लंबे समय तक प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया। धीरे-धीरे यहां बिजली और सड़क जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई थीं। कार्रवाई के दौरान राजस्व और पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और पूरे अभियान को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा किया गया।

See also  डोनाल्ड ट्रंप की वजह जाएगी इन लोगों की नौकरी, लिस्ट में ये नाम सबसे ऊपर...

बताया जा रहा है कि शहर के अन्य इलाकों में भी इसी तरह सरकारी जमीन पर प्लॉटिंग कर मकान बनाए जा रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि भविष्य में सरकारी परियोजनाओं के लिए जमीन की जरूरत पड़ने पर ऐसे अतिक्रमणों पर और सख्त कार्रवाई हो सकती है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!