Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

पीएचई भुगतान में देरी से ठेकेदारों में आक्रोश, 28 मार्च को आत्मदाह की चेतावनी से मचा हड़कंप…

बिलासपुर।इन दिनों लाखों के बिल का पेमेंट नहीं होने से पीएचई विभाग के ठेकेदार नाराज होकर आंदोलन करने की चेतावनी दे रहे है।इसके लिए एक ठेकेदार ने तो विभाग के सामने 28 मार्च को आत्मदाह करने वाली बात कर दी है।इस चेतावनी या धमकी के बाद ठेकदारों के बीच हड़कंप मच गया हैं।

सूत्रों के अनुसार,दरअसल पूरा मामला बिलासपुर जिले के पीएचई विभाग से जुदा हुआ है।जिसमें ठेकेदारी करने वाले ठेकदार अपने बिल को लेकर रोना रो रहे है।और सीधे अधिकारियों को कोस रहे है।अधिकारियों पर आरोप है कि साल भर से पेमेंट नहीं कर रहे है।जबकि एक साल से काम हो चुका है और उसका बिल भी जमा कर दिया गया है बावजूद इसके पेमेंट करने के लिए घुमाया जा रहा है।इसमें एक ठेकेदार ने अपने ग्रुप में अफसरों के खिलाफ सीधे आरोप लगाया है और कहा है कि बिल पास नहीं किया जा रहा है।65 लाख के काम में 22 लाख का चेक बना है और बाकी पैसा रोक दिया गया है।जबकि ठेकेदार का कहना है कि हर घर जल होने के बाद भी पैसा नहीं दिया जा रहा है। नहीं कोई सुनवाई हो रही है।इसलिए अब आत्मदाह करने के अलावा और कोई चारा नहीं बचा है।बल्कि 28 मार्च को पीएचई विभाग के सामने जाकर आत्मदाह करना पड़ेगा।जिसमें एक ठेकेदार ने भी हामी भरी है।इस चेतावनी के बाद से पीएचई ठेकेदारों के बीच हड़कंप मचा हुआ है और शहर मे ही नहीं बल्कि प्रदेश भर में खलबली मची हुई है।

See also  देश भर में धड़ल्ले से चल रहा डॉक्टर की उपाधि बेचने का गोरखधंधा, गैरकानूनी तरीके से कई संस्थाएं कुछ हजार रुपये में बेच रहीं फर्जी डिग्रियां...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!