Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

गंगरेल बांध पर पहली बार बोट चैंपियनशिप, 52 टीमें दिखाएंगी दम

धमतरी,22 मार्च। गंगरेल बांध एक बार फिर ऐतिहासिक आयोजन का गवाह बनने जा रहा है। यहां पहली बार महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कुल 52 टीमें हिस्सा लेंगी। ‘गंगरेल नौकायान उत्सव’ के तहत होने वाला यह आयोजन न सिर्फ खेल प्रेमियों के लिए खास है, बल्कि जिले के पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में भी अहम कदम माना जा रहा है।

रविवार दोपहर 3 बजे से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में धमतरी सहित आसपास के जिलों की टीमें भाग लेंगी। करीब 1000 मीटर लंबी रेस मचान हाट प्वाइंट से ब्लू एडवेंचर स्पोर्ट्स प्वाइंट तक आयोजित होगी, जहां प्रतिभागी अपनी ताकत, तालमेल और संतुलन का प्रदर्शन करेंगे।

See also  CG NEWS:गाय के पेट की हर्निया का हर्नियोप्लास्टी द्वारा सफल सर्जरी...

इस आयोजन की सबसे खास बात महिला टीमों की भागीदारी है। ग्राम लिर्रा की तीन महिला टीमें पारंपरिक लकड़ी की नाव के साथ प्रतियोगिता में उतर रही हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उनका उत्साह और जज्बा इस आयोजन को और भी खास बना रहा है।

यह चैंपियनशिप रोमांच, परंपरा और महिला सशक्तिकरण का अनूठा संगम पेश करेगी, जिससे धमतरी को पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!