Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS: पूर्व गृहमंत्री के बेटे का बवाल, शराब के नशे में एक्सीडेंट किया, फिर थाने में उल्टे सबको देने लगा धमकी, सियासी रसूख के सामने बेबस कानून व्यवस्था !

कोरबा । कोरबा में एक बार फिर सत्ता के प्रभाव और कानून व्यवस्था की मजबूरी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। ताजा मामला पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के बेटे संदीप कंवर से जुड़ा है। जिसने शराब के नशे में सड़क किनारे लगे एक दुकान को टक्कर मारने के बाद दुकानदार के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद पुलिस कार्रवाई करती, उससे पहले ही संदीप कंवर ने कोतवाली थाने में बवाल मचाकर मौके से कार लेकर निकल गया। इस घटना ने एक बार फिर राजनीतिक रसूख के सामने बेबस कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है।

ये पूरा घटनाक्रम कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड के पास का है। बताया जा रहा है कि संदीप कंवर शराब के नशे में स्वीफ्ट डिजायर कार चला रहे थे। इसी दौरान उनकी कार एक सेवई की दुकान से जा टकराई। यह दुकान एक महिला पुलिस कांस्टेबल के पिता की बताई जा रही है। अचानक हुई इस घटना से दुकान को नुकसान पहुंचा और आसपास मौजूद लोग भी दहशत में आ गए।घटना के बाद जब दुकान संचालक बुजुर्ग अजीम कुरैशी ने संदीप कंवर को समझाने की कोशिश की, तो मामला शांत होने के बजाय और बिगड़ गया। आरोप है कि नशे में धुत संदीप कंवर ने बुजुर्ग के साथ मारपीट कर दी।

See also  अकलतरा में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और लूट का चंद घंटों में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और संदीप कंवर को कार सहित कोतवाली थाने ले जाया गया। बताया जा रहा है कि थाने पहुंचने के बाद भी संदीप कंवर का व्यवहार आक्रामक ही बना रहा। शराब के नशे में उन्होंने पुलिस अधिकारियों के सामने ही गाली-गलौच शुरू कर दी। इस दौरान कुछ समर्थक भी थाने पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक समर्थकों ने संदीप कंवर को कार में बैठाया और थाने से लेकर चले गए, जबकि पुलिस अधिकारी मौके पर मूकदर्शक बने रहे। यह पूरा घटनाक्रम कई गंभीर सवाल खड़े करता है। अगर किसी आम व्यक्ति द्वारा शराब के नशे में इस तरह की घटना की जात, तो संभवतः उसके खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई होती।

See also  Maa Bamleshwari Temple : डोंगरगढ़ में पंचमी भेंट यात्रा: आस्था, परंपरा और इतिहास का भव्य संगम, सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी

लेकिन जब मामला प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से जुड़ा हो, तो कानून का रवैया भी बदल जाता है। कोरबा की यह घटना केवल एक विवाद नहीं, बल्कि उस व्यवस्था पर सवाल है, जो बराबरी के सिद्धांत पर चलने का दावा करती है। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई कर कानून के प्रति जनता का भरोसा कायम रख पाता है या नहीं। ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा। लेकिन इस घटना को लेकर आम नागरिकों के साथ ही पुलिस विभाग में भी काफी चर्चा है, क्योंकि ये घटना आम नागरिक के साथ ही एक महिला पुलिस कांस्टेबल के पिता के साथ घटित हुई है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!