Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG Politics: बलरामपुर कांग्रेस में बगावत, नियुक्तियों से नाराज 10 नेताओं का सामूहिक इस्तीफा

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में कांग्रेस संगठन के भीतर अंतर्कलह खुलकर सामने आ गई है। हाल ही में गठित जिला कार्यकारिणी में की गई नियुक्तियों से नाराज होकर पार्टी के 10 पदाधिकारियों ने एक साथ अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सभी नेताओं ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया है।

इस्तीफा देने वालों में एक नवनियुक्त महामंत्री, तीन जिला सचिव और छह मंडल अध्यक्ष शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी नेता संगठन में की गई हालिया नियुक्तियों से नाराज थे।

नाराज नेताओं का आरोप है कि पार्टी में परिवारवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है और लंबे समय से काम कर रहे जमीनी कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा की जा रही है। उनका कहना है कि समर्पित कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर कुछ खास लोगों को पद दिए जा रहे हैं, जिससे संगठन में असंतोष बढ़ रहा है।

Advertisment

जानकारी के अनुसार 2 मार्च को जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया था। इसके बाद से ही संगठन के भीतर असहमति की स्थिति बनी हुई थी, जो अब इस्तीफों के रूप में सामने आ गई है।

See also  रायपुर के श्री दूधाधारी मठ की तरह ही अभनपुर का यह मंदिर भी प्रसिद्ध है -डॉ रमन सिंह, अभनपुर में श्री स्वामी बालाजी भगवान का नवनिर्मित मंदिर लोकार्पित...

बताया जा रहा है कि पूरा विवाद बलरामपुर ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर है। इसी मुद्दे को लेकर पार्टी के भीतर मतभेद बढ़ गए हैं और कई पदाधिकारियों ने विरोध स्वरूप अपने पद छोड़ दिए हैं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!