Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

T20 World Cup 2026: भारत बना विश्व चैंपियन, जानिए कितनी मिली प्राइज मनी और अवॉर्ड विनर्स

T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर इतिहास रच दिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि भारत ने लगातार दूसरी बार यह ट्रॉफी जीती और पहली बार अपने ही घर में विश्व चैंपियन बना।

इस बड़ी जीत के साथ टीम इंडिया को न केवल ट्रॉफी मिली, बल्कि बड़ी प्राइज मनी भी हासिल हुई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इस टूर्नामेंट के लिए कुल 13.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 120 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड प्राइज पूल तय किया था, जो पिछले संस्करण की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत अधिक है।

See also  वाचिक परंपरा का संरक्षण और अगली पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी : मंत्री डॉ. टेकाम... ’जनजातीय वाचिकोत्सव 2023’ के तीन दिवसीय आयोजन का शुभारंभ... 240 जनजातीय वाचक कर रहे सहभागिता...

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम को 3 मिलियन डॉलर यानी करीब 27.5 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली। यह राशि पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड को दी जाएगी और बाद में खिलाड़ियों के बीच बोनस, मैच फीस और अन्य इनाम के रूप में बांटी जाती है।

फाइनल में हारने के बावजूद न्यूजीलैंड को भी अच्छी प्राइज मनी मिली। रनर-अप टीम के रूप में न्यूजीलैंड को 1.6 मिलियन डॉलर यानी करीब 14.7 करोड़ रुपये दिए गए।

टूर्नामेंट में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीमों को भी बड़ी रकम मिली। दोनों टीमों को 7.9 लाख डॉलर यानी करीब 7.24 करोड़ रुपये की प्राइज मनी दी गई।

Advertisment

सुपर-8 चरण तक पहुंचने वाली टीमों को भी पुरस्कार दिया गया। जिम्बाब्वे, पाकिस्तान, श्रीलंका और वेस्टइंडीज को 3.8 लाख डॉलर यानी करीब 3.48 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली।

See also  प्रेक्षक हैं निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधि: आयुक्त ठाकुर राम सिंह, निर्वाचन प्रेक्षकों को वीसी के ज़रिये दी गई जानकारी....

आईसीसी ने इस बार सभी 20 टीमों को प्रोत्साहित करने के लिए ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीमों को भी इनाम दिया। अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, आयरलैंड, इटली, नामीबिया, नेपाल, नीदरलैंड्स, ओमान, स्कॉटलैंड, यूएई और अमेरिका को 2.5 लाख डॉलर यानी करीब 2.3 करोड़ रुपये मिले।

पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। उन्होंने फाइनल में 46 गेंदों पर 89 रन की शानदार पारी खेलकर टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई।

न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता और अहमदाबाद में इतिहास रचते हुए विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

See also  सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य से अनुपस्थित सहायक शिक्षक को किया निलंबित...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!