Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायपुर : नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, 8 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के बीटीआई मैदान में कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा आयोजित नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 के समापन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कृषि के साथ-साथ व्यापार और उद्योग के लिए भी अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है, जिसके चलते निवेशकों का विश्वास बढ़ा है और राज्य में निवेश प्रस्ताव तेजी से आ रहे हैं।

1.72 लाख करोड़ का ‘संकल्प’ बजट
मुख्यमंत्री ने बताया कि वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार के पहले वर्ष का बजट ‘ज्ञान’ थीम पर आधारित था, जिसमें गरीब, युवा, किसान और नारी पर विशेष फोकस रहा। दूसरे वर्ष ‘गति’ और इस वर्ष ‘संकल्प’ थीम के साथ विकास को नई दिशा दी जा रही है।

See also  एबीवीटीपीएस के विद्युत कर्मियों ने उत्साह से मनाया 75वां गणतंत्र दिवस...

यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना पर आधारित है।

बस्तर-सरगुजा के विकास पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर और सरगुजा क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नक्सलवाद के कारण लंबे समय तक विकास प्रभावित रहा, लेकिन अब स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। सरकार का लक्ष्य 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करना है।

Advertisment

अबूझमाड़ और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी, कृषि प्रोत्साहन और वन उत्पादों के वैल्यू एडिशन जैसे कदम स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगे।

See also  CGPSC गड़बड़ी तमन सोनवानी को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

2047 तक 75 लाख करोड़ GSDP का लक्ष्य
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया गया है। आने वाले पांच वर्षों में जीएसडीपी दर को दोगुना करने और 2047 तक 75 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

नई उद्योग नीति के तहत विभिन्न शहरों में आयोजित इन्वेस्ट मीट के माध्यम से लगभग 8 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इनमें सेमीकंडक्टर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे उभरते क्षेत्रों की परियोजनाएं भी शामिल हैं।

पर्यावरण और स्वदेशी को बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने बताया कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत 7 करोड़ पौधे लगाए गए हैं। उद्योग नीति के अंतर्गत काटे जाने वाले पेड़ों की भरपाई बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण से की जा रही है।

See also  Job News : असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर पदों पर बंपर भर्ती, 317 पदों पर नियुक्ति, 2 मई तक करें आवेदन...

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और कैट द्वारा प्रकाशित स्वदेशी पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंघी, रायपुर महापौर मीनल चौबे और कैट के पदाधिकारी उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में व्यापारी वर्ग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!