Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

भाजपा सरकार ने बदला फैसला, होली पर शराब दुकानें रहेंगी बंद आवाज रंग लाई

जांजगीर-चांपा। होली के पावन पर्व पर शराब दुकानें खोलने के फैसले का विरोध करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नागेंद्र गुप्ता ने होली के दिन शराब दुकान बंद करने की मांग की थी जिस पर भाजपा सरकार ने यू टर्न लिया है भाजपा सरकार का अजीबो गरीब फैसला था होली के दिन जहां सभी व्यापारिक दुकान बंद रहती और सिर्फ शराब दुकान खूलती,

विभिन्न समाचार पत्रों और वेब पोर्टलों में खबर प्रकाशित होने के बाद राज्य सरकार ने अपना निर्णय बदलते हुए होली के दिन शराब दुकानें बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है।
इस संबंध में प्रतिक्रिया देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नागेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह जनभावना और सामाजिक दबाव की जीत है। उन्होंने कहा कि होली प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का त्योहार है, ऐसे में शराब दुकानें खुली रखने का निर्णय सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से उचित नहीं था। समाचार माध्यमों द्वारा मुद्दे को प्रमुखता से उठाने और आम जनता की भावना सामने आने के बाद सरकार को अपना फैसला बदलना पड़ा।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज सर्वोपरि होती है और जब संगठित रूप से सामाजिक सरोकार से जुड़ा मुद्दा उठाया जाता है तो सरकार को निर्णय पर पुनर्विचार करना ही पड़ता है। होली को ड्राई डे घोषित किए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए उन्होंने इसे समाज की सकारात्मक सोच और जागरूकता की जीत बताया।

See also  रात्रि में रास्ते में वाहन को रोककर ट्रेलर वाहन से डीजल चोरी करने वाले आरोपी को बलौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!