Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कम समय में बिना ज्यादा मेहनत किए तैयार करें फ्रेश पाइनएप्पल जूस

गर्मी का मौसम आते ही शरबत और जूस की डिमांड़ बढ़ जाती है. वैसे में अगर आप घर में हेल्दी जूस ट्राइ करना चाहते हैं, तो आप पाइनएप्पल का जूस बना सकते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको बनाने की पूरी विधि बताने वाले हैं. बस पूरी खबर आप पढ़ जाइये.

Pineapple Juice: गर्मी का मौसम आते ही घर पर कई तरह के जूस और शरबत बनने लगते हैं. ऐसे में अगर आप संतरे, अनार, अंगूर और बीटरूट के जूस से कुछ अलग स्वाद ट्राई करना चाहते हैं तो आप पाइनएप्पल का जूस बना सकते हैं. ये जूस पीने में टेस्टी होने के साथ घर पर बनाना भी आसान है. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल में पाइनएप्पल जूस बनाने की आसान रेसिपी जिसे ट्राई करके आप भी घर पर फ्रेश जूस तैयार कर पाएंगे.

See also  सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 1000 पदों पर निकली भर्ती; ग्रेजुएट्स को मौका, सैलरी 85 हजार से ज्यादा...

पाइनएप्पल जूस बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
फ्रेश पाइनएप्पल – 1
पानी – जरूरत अनुसार
चीनी – स्वादानुसार
नींबू का रस – 1 चम्मच (ऑप्शन)
बर्फ – आवश्यकतानुसार

पाइनएप्पल जूस बनाने की विधि क्या है?

जूस बनाने के लिए आप हमेशा फ्रेश पाइनएप्पल लें. इसके बाद आप इसे अच्छे से धोएं और इसका छिलका छील लें. छिलका हटाने के बाद इसके अंदर का गूदा निकाल लें. फिर पाइनएप्पल के बचे हुए हिस्से को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें जिससे ब्लेंडर में आसानी से पीसा जा सके.

Advertisment

अब कटे हुए पाइनएप्पल के टुकड़ों को ब्लेंडर में डालें. इसमें आप अपने हिसाब से पानी डाल सकते हैं अगर आप जूस पतला चाहते हैं. अगर आप मीठा पसंद करते हैं, तो चीनी भी डालें.

See also  Ambikapur News:अंडा नहीं मिला तो मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा; VIDEO वायरल

अब ब्लेंडर को चालू करके सभी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स करें. जब पाइनएप्पल पूरी तरह से अच्छे से मिक्स हो जाए तब तैयार है आपका जूस.

अगर आप जूस को महीन छन्नी या मलमल के कपड़े का इस्तेमाल कर छान लें. जूस छानने के बाद इसमें नींबू का रस डालें. अब इसमें बर्फ डालें और अच्छे से मिलाएं.

तैयार पाइनएप्पल जूस को गिलास में डालें. आप चाहें तो इसे पुदीने की पत्तियों या नींबू के स्लाइस से सजा सकते हैं. अब आपका पाइनएप्पल जूस पीने के लिए तैयार है.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!