Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur Accident : राजधानी में दो हादसे, तेलंगाना पासिंग ट्रक ने एक व्यक्ति को कुचला

रायपुर : राजधानी रायपुर में सोमवार को रिंग रोड नंबर-1 पर दो अलग-अलग सड़क हादसों ने दहशत फैला दी। दोनों घटनाएं तेलीबांधा थाना क्षेत्र में हुईं। पहली घटना राजेंद्र नगर कटोरा तालाब टर्निंग के पास फ्लाईओवर से पहले हुई, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

दूसरी और अधिक दर्दनाक घटना काशीराम नगर के सामने हुई। टाटीबंध से तेलीबांधा की ओर जा रहे तेलंगाना पासिंग ट्रक ने एक व्यक्ति को बुरी तरह कुचल दिया। टक्कर के बाद ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

See also  देश का सबसे बड़ा बैंक SBI करने जा रहा बड़ी डील, बेचने जा रहा है 25000 करोड़ का शेयर

सूचना मिलते ही रायपुर यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। ट्रक के नीचे फंसे मृतक के शव को निकालने की कोशिश की गई, लेकिन चेहरा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!