Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, आज होंगी अहम सुरक्षा बैठकें

रायपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं।रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद वे रात्रि विश्राम के लिए निजी होटल पहुंचे।दौरे के दूसरे दिन यानी आज गृह मंत्री विभागीय समीक्षा बैठकों में हिस्सा लेंगे, जिनमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहेंगे।

  • सुबह 11 बजे से बैठकों का सिलसिला शुरू होगा।
  • पहली बैठक: 11:00 से 12:45 बजे तक
  • दूसरी बैठक: 12:45 से 2:00 बजे तक

इन बैठकों में प्रशासनिक कार्यों और राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।

नक्सलवाद और सुरक्षा रणनीति पर विशेष फोकस
दोपहर भोजन अवकाश के बाद 3:00 से 4:15 बजे तक गृह मंत्री अमित शाह वामपंथी उग्रवाद (LWE) प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा बैठक करेंगे।

See also  समीपस्थ ग्राम खोखरा पहुंचने पर नारायण चंदेल का हुआ आत्मीय स्वागत, महिलाओं ने सामूहिक तौर पर उतारी आरती 

इस अहम बैठक में :

  • केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी
  • राज्य पुलिस और सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी
    शामिल होंगे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य

Advertisment
  • नक्सलवाद विरोधी अभियानों की प्रगति की समीक्षा
  • शहरी क्षेत्रों में सक्रिय नक्सल नेटवर्क को समाप्त करने की रणनीति
  • सुरक्षा ढांचे को और मजबूत करने के उपाय
    पर विस्तृत चर्चा करना है।

तीसरे दिन बस्तर पंडुम समापन समारोह में भागीदारी
दौरे के अंतिम दिन 9 फरवरी को गृह मंत्री बस्तर के लिए रवाना होंगे।वे वहां बस्तर पंडुम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।कार्यक्रम के बाद वे जगदलपुर से दिल्ली लौट जाएंगे।

राष्ट्रपति मुर्मू ने किया था शुभारंभ
इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जगदलपुर मेंबस्तर पंडुम-2026 का औपचारिक शुभारंभ किया था।
इस अवसर पर राज्यपाल रामेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी उपस्थित रहे।

See also  पामगढ़ जनपद पंचायत के प्रथम अपीलीय अधिकारी सूचना के अधिकार को पंगु बनाने पर आतुर...

अमित शाह का यह दौरा केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक रणनीतिक चरण के रूप में देखा जा रहा है।लगातार बढ़ते आत्मसमर्पण, सुरक्षा अभियानों की सफलता और विकास योजनाओं के बीच यह समीक्षा बैठकें आने वाले समय की सुरक्षा नीति की दिशा तय कर सकती हैं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!