Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS: वैनगंगा एक्सप्रेस में गूंजी किलकारी, चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म

रायपुर। रविवार को सफर के दौरान भिलाई और रायपुर के बीच चल रही वैनगंगा एक्सप्रेस में एक महिला यात्री ने बच्ची को जन्म दिया। चलती ट्रेन में हुए इस प्रसव के बाद रेलवे प्रशासन की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से मां और नवजात दोनों को सुरक्षित आंबेडकर अस्पताल पहुंचाया गया।

महबूबनगर (हैदराबाद) से चांपा की यात्रा कर रही 25 वर्षीय अंकिता कुमारी अपने पति दिनेश कुमार के साथ एस-2 कोच में सवार थीं। दुर्ग स्टेशन पार करने के बाद उन्हें अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। कोच में मौजूद यात्रियों ने तुरंत संवेदनशीलता दिखाते हुए मदद की और स्थिति संभालने का प्रयास किया।

See also  शासकीय राशन सामग्री गबन करने वाले लंबे समय से फरार 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार...

स्थिति की जानकारी मिलते ही ड्यूटी पर तैनात टीटीई ईशांत शर्मा ने रायपुर वाणिज्य नियंत्रण कक्ष को तत्काल सूचना दी। इसी दौरान भिलाई स्टेशन पार करने के कुछ समय बाद कोच के भीतर ही महिला की सुरक्षित डिलीवरी हो गई। यात्रियों के सहयोग से प्रसव संपन्न हुआ और नवजात के रोने की आवाज गूंजते ही सभी ने राहत की सांस ली।

रेलवे प्रशासन को पहले से मिली सूचना के चलते रायपुर स्टेशन पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली गई थीं। रेलवे अस्पताल, स्टेशन वाणिज्य अधीक्षक एमएस राजा, स्टेशन मास्टर एनके साहू सहित संबंधित विभागों को अलर्ट किया गया। ट्रेन के रायपुर पहुंचते ही प्लेटफार्म पर डॉक्टरों की टीम पहले से मौजूद रही।

See also  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास में किया गौ विज्ञान परीक्षा के पोस्टर का विमोचन...

डॉ. बिजोया और स्टाफ नर्स दीपमाला ने मां और नवजात की तत्काल जांच की। प्राथमिक परीक्षण के बाद दोनों को बेहतर देखरेख के लिए आंबेडकर अस्पताल भेजा गया। रेलवे कर्मचारियों की सहायता से मां और नवजात को स्ट्रेचर पर सुरक्षित रूप से उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!