Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

660 करोड़ के घोटाले में बड़ा मोड़! ED ने शशांक चोपड़ा को रिमांड पर लिया, CGMSC रीएजेंट घोटाले के मास्टरमाइंड से 19 जनवरी तक होगी सख्त पूछताछ

रायपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन (CGMSC) के 660 करोड़ रुपये के रीएजेंट घोटाले में अब जांच ने और रफ्तार पकड़ ली है। इस बहुचर्चित मामले में जेल में बंद मोक्षित कॉरपोरेशन के संचालक शशांक चोपड़ा को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूछताछ के लिए रिमांड पर ले लिया है। कोर्ट में प्रोटेक्शन वारंट के तहत पेश कर ईडी ने 19 जनवरी तक पुलिस रिमांड हासिल किया है।

🔍 पहली बार ED ने किया शशांक चोपड़ा को गिरफ्तार
गौरतलब है कि इस घोटाले की जांच पहले से ही ईओडब्ल्यू (EOW) कर रही थी, लेकिन अब ईडी ने भी अपने मामले में शशांक चोपड़ा को पहली बार गिरफ्तार किया है। फिलहाल शशांक EOW के प्रकरण में जेल में बंद है और जांच एजेंसियों के मुताबिक वही CGMSC घोटाले का मास्टरमाइंड है।

See also  दुर्ग कलेक्टर का राज्यपाल रमेन डेका ने किया सम्मान

💰 40 करोड़ की संपत्ति अटैच, 20 ठिकानों पर पड़ चुकी है रेड
ईडी ने पहले ही इस अरबों के घोटाले में PMLA के तहत केस दर्ज कर लिया था।

30-31 जुलाई को मोक्षित कॉरपोरेशन से जुड़े अधिकारियों के 20 ठिकानों पर छापेमारी

अगस्त में शशांक चोपड़ा और उसके रिश्तेदारों की 40 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति अटैच

Advertisment

इन कार्रवाइयों के बाद अब ईडी ने नए सिरे से गहन पूछताछ की तैयारी कर ली है।

⚠️ कई और नाम आ सकते हैं सामने!
ईडी सूत्रों के मुताबिक, शशांक चोपड़ा से पूछताछ के दौरान घोटाले से जुड़े कई बड़े खुलासे होने की संभावना है। आने वाले दिनों में
👉 अन्य आरोपियों पर शिकंजा
👉 नए गिरफ्तारियां
👉 काले धन की परतें खुलने

See also  कुशल वक्ताओं को मौका देगी युवा कांग्रेस - गौरव दुबे... जिले में किया गया यंग इंडिया के बोल सीजन - 3 का पोस्टर लांच...

की पूरी आशंका जताई जा रही है।

अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि ED की पूछताछ में कौन-कौन से बड़े नाम बेनकाब होते हैं और क्या यह घोटाला और भी ज्यादा बड़ा साबित होगा?

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!