Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायपुर: रेल यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, कई MEMU और पैसेंजर ट्रेनें रद्द

रायपुर : रेल यात्रियों को एक बार फिर असुविधा का सामना करना पड़ेगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर रेल मंडल में विकास कार्य के चलते 11 और 12 जनवरी को कई लोकल और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। हथबंद–तिल्दा नेवरा सेक्शन में रोड अंडरब्रिज निर्माण के तहत गर्डर डी-लॉन्चिंग का कार्य किया जाना है, जिसके लिए रेलवे ने ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है।

रायपुर–बिलासपुर–कोरबा रूट पर असर
इस पावर ब्लॉक का सीधा असर रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और इतवारी सेक्शन के बीच चलने वाली MEMU और पैसेंजर ट्रेनों पर पड़ेगा। रोजमर्रा के यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और छात्रों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांचने की सलाह दी गई है।

See also  CG News : ED-EOW ने दुर्ग में मारी रेड, मोक्षित कॉर्पोरेशन के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई…

11 जनवरी को रद्द रहने वाली ट्रेनें
11 जनवरी को गाड़ी संख्या 68728 रायपुर–बिलासपुर MEMU, 68719 बिलासपुर–रायपुर MEMU, 68733 गेवरा रोड–बिलासपुर MEMU, 68734 बिलासपुर–गेवरा रोड MEMU, 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर और 58205 रायपुर–इतवारी पैसेंजर रद्द रहेंगी।

12 जनवरी को ये ट्रेनें नहीं चलेंगी
12 जनवरी को गाड़ी संख्या 58206 इतवारी–रायपुर पैसेंजर और 58202 रायपुर–बिलासपुर MEMU को रद्द किया गया है।

कुछ ट्रेनें बीच में ही होंगी समाप्त
झारसुगुड़ा–गोंदिया MEMU (68862) 11 जनवरी को झारसुगुड़ा से चलकर बिलासपुर में ही समाप्त हो जाएगी। वहीं गोंदिया–झारसुगुड़ा MEMU (68861) गोंदिया के बजाय बिलासपुर से झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी। बिलासपुर–गोंदिया सेक्शन में इन ट्रेनों का संचालन रद्द रहेगा।

Advertisment

रेलवे की अपील
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अधिकृत रेलवे वेबसाइट या हेल्पलाइन से अपडेट जरूर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

See also  सट्टा खिलाने वाले खाईवाल गुण्डा बदमाश मनोज साहू को सट्टापट्टी लिखते किया गया गिरफतार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!