Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

शराब के लिए पैसा मांगने एवं विवाद कर मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार 

जांजगीर-चांपा। शराब के लिए पैसा मांगने एवं विवाद कर मारपीट करने वाले दो आरोपी को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
 प्रार्थी हरीश गड़ेवाल निवासी मुनुन्द जांजगीर ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 4 जनवरी 25 को शाम करीबन 6:00 बजे नैला से अपने गांव जा रहा था कि गांव के आरोपी किशन चौरसिया तथा करण चौरसिया ने प्रार्थी के मोटर साइकिल को रोक कर शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर रहे थे प्रार्थी के द्वारा मना करने पर अपने पास रखें हॉकी स्टिक और लकड़ी के डंडा से मारपीट किए हैं की रिपोर्ट पर तत्काल थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना तत्काल जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक योगिताबाली खापर्डे को दिए गए। जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी करने के निर्देश प्राप्त हुए जिस पर तत्काल एक टीम घटनास्थल की ओर रवाना किया गया तथा अलग-अलग स्थान से दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने प्रार्थी से शराब पीने के लिए पैसे की मांग करना तथा नहीं देने पर मारपीट करने की घटना कारित करना स्वीकार किया। दोनों आरोपियों के कब्जे से हॉकी स्टिक तथा लकड़ी का डंडा जप्त किया गया दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
आरोपियों के नाम
1- किशन चौरसिया पिता अरुण कुमार चौरसिया उम्र 25 वर्ष साकिन मुनुन्द जांजगीर
2- करण कुमार चौरसिया पिता अरुण कुमार चौरसिया उम्र 22 वर्ष साकिन मुनुन्द जांजगीर
 संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी कोतवाली, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक प्रकाश चंद्र राठौर, राकेश राठौर, आरक्षक विनोद राठौर, नितीश विश्वकर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

See also  C.G News : कोरबा में धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा, धर्मांतरण पर दिया कड़ा बयान, बोले- मैं छत्तीसगढ़ का भांचा

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!