Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

भारत में कितनी होगी सबसे सस्ते iPhone 17e की कीमत? सामने आई नई जानकारी

iPhone 17 Series के लॉन्च होने के बाद अब Apple की अगली सीरीज के साथ-साथ iPhone 16e के अपग्रेड वर्जन की भी चर्चा शुरू हो गई है. iPhone 17e से जुड़ी नई जानकारी और लीक्स सामने आने लगे हैं, अब इस बात का पता चला है कि इस अपकमिंग आईफोन को भारतीय बाजार में किस कीमत में ग्राहकों के लिए उतारा जा सकता है. इस बार उम्मीद है कि जिस तरह से आईफोन 17 के साथ किया गया है, यानी 128 जीबी के बजाय बेस वेरिएंट में 256 जीबी वेरिएंट को उतारा गया है, कुछ इसी तरह से आईफोन 17ई के साथ भी देखने को मिल सकता है.

See also  AAP के सपनों पर फिरी झाड़ू, दिल्ली सचिवालय को सील किया गया, सभी दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के निर्देश...

iPhone 16e की तुलना 17e पतला हो सकता है, साथ ही रियर कैमरा मॉड्यूल की जगह में भी थोड़ा बदलाव हो सकता है. साइज़ की बात करें तो, फोन में स्टैंडर्ड रिफ्रेश रेट के साथ 6.1 इंच OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है.

Apple iPhone 17e Price in India (संभावित)
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट में लीक्स के हवाले से बताया गया है कि भारतीय बाजार में इस अपकमिंग मॉडल को 60 हजार रुपए से 65 हजार रुपए के प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है. ये केवल संभावित कीमत है, ऑफिशियल कीमत का खुलासा तो उसी दिन होगा जिस दिन कंपनी इस फोन को लॉन्च करेगी.

See also  EPFO ने दी बड़ी राहत : अब बिना डॉक्यूमेंटेशन के निकाल सकेंगे 5 लाख रुपये…

iPhone 17e Release Date
इस डिवाइस को अगले साल फरवरी 2026 के आसपास भारतीय मार्केट में उतारा जा सकता है. वहीं, दूसरी ओर कुछ लीक्स इस बात का संकेत दे रहे हैं कि ये फोन मार्च के पहले हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि अभी लॉन्च डेट की सटीक जानकारी सामने नहीं आई है.

iPhone 17e Specifications (संभावित)
इस फोन में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ए19 बायोनिक प्रोसेसर दिया जा सकता है. iOS 26.2 के साथ इस डिवाइस में 48 मेगापिक्सल सिंगल रियर और फ्रंट में 24 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सेंसर मिल सकता है. 7.5 वॉयरलेस चार्ज सपोर्ट के साथ 4005 एमएएच की दमदार बैटरी दी जा सकती है.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!