Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

शासकीय प्राथमिक शाला में रहस्यमयी बेहोशी, स्कूल में कदम रखते ही छात्राएं हो रहीं बेसुध…

खैरागढ़ ,18 दिसंबर। छुईखदान विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला खैरबना में बीते एक सप्ताह से छात्राओं के बार-बार बेहोश होने की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। स्कूल में विशेषकर तीसरी कक्षा की छात्राएँ अचानक बेसुध होकर गिर रही हैं। अब तक दर्जनों छात्राएँ प्रभावित हो चुकी हैं, जिससे स्कूल का माहौल भय और अनिश्चितता से भरा हुआ है। डॉक्टरों के अनुसार अब तक की गई ब्लड जांच और अन्य प्राथमिक चिकित्सकीय परीक्षणों में किसी प्रकार की शारीरिक बीमारी, संक्रमण या विषाक्तता के संकेत नहीं मिले हैं।

सभी रिपोर्ट सामान्य आने के बाद कारणों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। कई छात्राएँ कुछ समय बाद स्वयं सामान्य भी हो जाती हैं। स्थिति की जानकारी मिलते ही कलेक्टर ने स्वयं स्कूल का निरीक्षण किया और अधिकारियों से जानकारी ली। कलेक्टर ने बीएमओ को प्रभावित छात्राओं की मनोवैज्ञानिक जांच कराने के निर्देश दिए। इसके बाद छात्राओं को सिविल अस्पताल खैरागढ़ लाया गया, जहां स्वास्थ्य विभाग के प्रारंभिक आकलन में इसे “मास हिस्टीरिया” यानी सामूहिक मानसिक प्रभाव का मामला बताया गया। चिकित्सकों के अनुसार डर, तनाव या आशंका के चलते बच्चे एक-दूसरे को देखकर समान लक्षण महसूस करने लगते हैं। फिलहाल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सतर्क हैं। जांच रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पर स्पष्ट निष्कर्ष सामने आ सकेगा।

See also  नरवा से गाय के बछड़े को किया गया रेस्क्यू, पूर्व सैनिक एवं गांव वालों की मदद से...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!