Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, थाना पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही

जांजगीर-चांपा। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में आरोपी को पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
स्वामी आत्मानंद स्कूल डोंगाकोहरौद के पूर्व प्रभारी प्राचार्य कुंज किशोर के द्वारा विद्यालय के छात्रो के समक्ष हिन्दू देवी देवताओ के प्रति अपमान जनक टिप्पणी कर हिन्दू धर्म के धार्मिक भावनाओ को आहत कर ठेस पहुंचाया गया जो सोशल मिडिया के माध्यम से वायरल हुआ था जिसकी सूचना रिपोर्ट आरोपी के विरुद्ध थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 347/2025 धारा 299 बी.एन.एस. कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था।
 प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपी कुंज किशोर  पामगढ को पकड़ा गया जिसको हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
 उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, स.उ.नि. रामदुलार साहू, आर. यशवंत पाटले एवं थाना पामगढ़ स्टाफ योगदान रहा।

See also  ‘महाभारत’ होगी आमिर खान की आखिरी फिल्म? ये हिंट फैन्स के लिए बड़ा झटका है

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!