Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

फेसबुक पर अश्लील वीडियो प्रसारित करने वाला आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार, पामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता

जांजगीर-चांपा, 15 दिसंबर। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना पामगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से अश्लील वीडियो प्रसारित करने वाले आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के विरुद्ध सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम एवं पॉक्सो एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले में महिलाओं एवं नाबालिग बच्चों के विरुद्ध घटित अपराधों को गंभीरता से लेते हुए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो, जो कि 24 घंटे फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर रखता है, के माध्यम से थाना/साइबर सेल को शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत में बताया गया कि एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया के जरिए अश्लील वीडियो अपलोड कर प्रसारित किया जा रहा है।

See also  CG NEWS : शराब के झगड़े में खौफनाक अंत, दोस्त की हत्या कर घर में दफनाया शव, ‘आत्मा के डर’ से खुद थाने पहुंचा आरोपी

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल जांजगीर-चांपा एवं थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की गई। जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपी संदीप सैनी पिता धरमपाल सैनी उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 07 थाना भवन, पुलिस स्टेशन थाना भवन, जिला शामली (उत्तर प्रदेश) द्वारा फेसबुक सोशल मीडिया के माध्यम से अश्लील वीडियो अपलोड कर प्रसारित किए गए थे। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उत्तर प्रदेश से पकड़कर गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 67 (बी), आईटी एक्ट एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 14 के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!