Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Realme P4x 5G Launch: लॉन्च हुआ VC Cooling वाला सस्ता 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ मचाएगा धमाल

पुराने फोन में छोटी बैटरी होने की वजह से मोबाइल को बार-बार चार्ज पर लगाना पड़ता है? जिस वजह से आप भी बड़ी बैटरी वाला फोन खरीदना चाहते हैं तो Realme ने मिड रेंज सेगमेंट में आप लोगों के लिए 7000 एमएएच बैटरी वाले Realme P4x 5G को लॉन्च कर दिया है. इस हैंडसेट में न केवल बड़ी बैटरी दी गई है बल्कि आप लोगों को बेहतरीन परफॉर्मेंस देने के लिए इस फोन में फास्ट चिपसेट को भी शामिल किया गया है, आइए जानते हैं कि इस रियलमी फोन के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे?

इस फोन को जिस प्राइस रेंज के साथ उतारा गया है, उस प्राइस रेंज में किसी भी दूसरे कंपनी के फोन में VC Cooling फीचर नहीं मिलता है, लेकिन रियलमी का ये फोन आपको वीसी कूलिंग के साथ मिलेगा. ये फीचर फोन में जेनरेट होने वाली हीट को कूल डाउन करने का काम करता है.

See also  जहरीला कीटनाशक पीने से बड़े बेटे के मौत के बाद एक ही परिवार के पति, पत्नी और छोटे बेटे सहित चारों की हुई मौत, बिलासपुर हॉस्पिटल में चल रहा था इलाज…

Realme P4x 5G Price in India
इस रियलमी मोबाइल के 6 जीबी/128 जीबी वाले बेस वेरिएंट की कीमत 15499 रुपए है. 8 जीबी/128 जीबी और 8 जीबी/256 जीबी वाले टॉप वेरिएंट के लिए क्रमश: 16999 रुपए और 17999 रुपए खर्च करने पड़ेंगे.

Realme P4x 5G Rivals
15 से 20 हजार रुपए के प्राइस सेगमेंट में रियलमी के इस फोन की टक्कर OPPO K13 5G, vivo T4x 5G, Motorola Edge 60 Stylus और realme 15x 5G जैसे स्मार्टफोन्स से होगी.

Realme P4x 5G Specifications

Advertisment

डिस्प्ले: गेमिंग के दौरान स्मूद गेमप्ले के लिए 90fps (फ्रेम प्रति सेकंड) के साथ इस रियलमी फोन में 6.72 इंच की फुल एचडी रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले दी गई है. ये फोन 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ उतारा गया है.

See also  उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 20.25 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा की, लोरमी में 9.84 करोड़ के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन, मोदी की हर गारंटी पूरा कर रही विष्णु देव साय सरकार – अरुण साव...

चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस रियलमी फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा प्रोसेसर दिया गया है.

Realme P4x 5G Antutu Score: कंपनी की आधिकारिक साइट पर जानकारी के मुताबिक, इस फोन में इस्तेमाल हुए चिपसेट का एंटूटू स्कोर 780K+ है.

रैम और स्टोरेज: फोन में वैसे तो 8 जीबी रैम है लेकिन वर्चुअल रैम की मदद से रैम को 18 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. इसके अलावा फोन में फोटो, वीडियो और बाकी चीजों को स्टोर करने के लिए 256 जीबी स्टोरेज मिलेगी.

कैमरा: फोन के पिछले हिस्से में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा सेंसर मिलेगा. सेल्फी के लिए इस हैंडसेट के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है.

See also  छत्तीसगढ़ के बच्चों को नीट और जेईई की फ्री कोचिंग: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना का किया शुभारंभ...

बैटरी: 7000 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है जो 45 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ आती है. ये फोन रिवर्स चार्ज भी सपोर्ट करता है.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!