छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
सांसद श्रीमती जांगड़े और विधायक श्रीमती हरवंश ने किया कोसला में धान खरीदी का शुभारंभ

जांजगीर-चांपा। माता कौशिल्या की नगरी कोसला में धान खरीदी का शुभारम्भ सासंद श्रीमती कमलेश जांगड़े एवं विधायक श्रीमती शेष राज हरवंश की उपस्थिति में किसानों को फूलमाला पहना कर एवं कांटा बाट का पूजन कर किया गया।
इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े, पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, विधानसभा प्रत्याशी संतोष लहरे, मानेस जांगड़े, रूपचंद साहू, रामबिलास खुटे, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, ब्रांच मैनेजर भूपेंद्र ठाकुर, प्राधिकृत अधिकारी देवेश, सुधीर तिवारी, ब्यास वर्मा, भवतरा सरपंच राजाराम कश्यप, कोसला सरपंच राजकुमार नारगे, पूर्व सरपंच भोला भास्कर, शत्रुहन रत्नाकर, किसान एवं समिति के कर्मचारी ऋतवीज तिवारी, रवि वर्मा, सुकदेव पटेल उपस्थित रहे।



