Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

BREAKING NEWS : पति-पत्नी को हाथियों ने रौंदा, खेत में मिली दो की लाश…

सरगुजा, 29नवंबर। हाथी प्रभावित क्षेत्र प्रतापपुर में गज दल ने एक दंपत्ति की जान ले ली। हाथी के हमले से हुई मौतों से पूरे गाँव में दहशत का आलम है। लोग घरों में दुबके हुए हैं। जानकारी के मुताबिक प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के कपसरा बिसाही मोड़ गांव में पति-पत्नी अपने काटे गए धान की फसल की रखवाली के लिए खलिहान में सोए हुए थे।

वहीं आधी रात हाथियों का एक दल खलिहान में आ पहुंचा। हाथियों के शोर से जैसे ही दंपत्ति ने हरकत की, हाथियों ने उन दोनों को कुचल दिया। इस हमले में दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की जानकारी जैसे ही वन विभाग को मिली, कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। वे फौरन सदल-बल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

See also  विधानसभा पहुंचे 120 आत्मसमर्पित नक्सली! गृहमंत्री विजय शर्मा ने डिनर पर किया स्वागत, ‘रेड कार्पेट’ से सम्मान

उन्होंने पंचनामा तैयार करने के बाद दोनों शव को जब्त कर अस्पताल भिजवाया। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क किया है कि क्षेत्र में इन दिनों हाथियों का दल विचरण कर रहा है, लिहाजा अंधेरा होने के बाद अकेले बाहर न निकलें।

विभाग ने ग्रामीणों को चेताया है कि वे फिलहाल जंगलों की तरफ न जाएं और पूरी सतर्कता बरतें। विभाग ने पीड़ित परिवार को हर तरह से सरकारी, आर्थिक मदद का भरोसा दिया है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!