Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

धान खरीदी केन्द्र में किसानों की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता- संतोष यादव

0 समय पर टोकन भी कटा सुविधा देखकर संतुष्ट हुए

रायपुर, 29 नवम्बर। धान विक्रय हेतु पहुंचे कृषक श्री संतोष यादव ने केंद्र की व्यवस्थाओं से संतुष्टि व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में किसानों के हित में बेहतर व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने बताया कि “समय पर ऑनलाइन टोकन प्राप्त होना, बारदाना उपलब्धता, सुचारू तौल एवं खरीदी प्रक्रिया होने से हमें काफी राहत मिल रही है। वर्तमान शासन में किसानों की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जा रही है, इसके लिए मुख्यमंत्री जी को हृदय से आभार।”

See also  प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि, देश के बड़े राज्यों की श्रेणी में मिला सेकंड बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट का पुरस्कार...

कृषक संतोष यादव का पुष्पमाला पहनाकर सम्मानपूर्वक स्वागत कर खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन एवं किसान हितैषी नीतियों के अनुरूप जशपुर जिले में धान खरीदी कार्य सुचारू, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में विगत दिवस कुनकुरी विकासखंड के ग्राम बासनतला धान खरीदी केन्द्र में धान उपार्जन कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक विधि-विधान के साथ किया गया। कृषक श्री संतोष यादव का पुष्पमाला पहनाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया तथा धान, तौल मशीन एवं सामग्री की विधिवत पूजा-अर्चना कर खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

See also  C.G News : रायपुर में LPG सिलेंडर की किल्लत, ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम हुआ ठप

जिला प्रशासन द्वारा खरीदी केन्द्रों की सतत् निगरानी

Advertisment

धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक श्री संतोष गुप्ता ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार केंद्र में सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ पूर्व में ही सुनिश्चित कर ली गई हैं। केंद्र में पेयजल सुविधा, बारदाना उपलब्धता, टोकन तथा तौल मशीनों की तकनीकी जांच जैसे सभी प्रबंध दुरुस्त रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में खरीदी कार्य की सतत् निगरानी की जा रही है, ताकि प्रत्येक किसान को धान विक्रय में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो।

धान खरीदी केन्द्र पारदर्शिता से किसान हित में संचालित

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा जिले में धान खरीदी को पूरी पारदर्शिता, समयबद्धता एवं किसान हित में संचालित करने का लक्ष्य रखा गया है। सभी केंद्रों में अधिकारी-कर्मचारी तैनात हैं और व्यवस्थाओं को निरंतर सुदृढ़ बनाया जा रहा है।

See also  IPL 2026 Auction: इन 5 धुआंधार खिलाड़ियों पर लुटाए जा सकते हैं 60 करोड़ रुपये…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!