Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायपुर: DG-IG कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन की बैठक शुरू, पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह हुए शामिल; 12 घंटे तक चलेगा सत्र

रायपुर,29नवंबर। 60वां अखिल भारतीय डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन की बैठक शुरू हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बैठक जारी है. बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत देशभर के पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी मौजूद हैं. आज चार सत्र होंगे, जिसमें हर राज्य के डीजीपी प्रेजेंटेशन देंगे. राष्ट्रीय सुरक्षा और उभरती चुनौतियों पर फोकस और पिछली सिफारिशों के क्रियान्वयन का समीक्षा किया जाएगा.

इसके अलावा महिला सुरक्षा में तकनीक के बढ़ते उपयोग पर चर्चा होगी. जन-आंदोलनों के प्रबंधन और एक मजबूत तंत्र की आवश्यकता पर विचार, भारतीय भगोड़ों की वतन वापसी के रोडमैप पर मंथन, फॉरेंसिक के व्यापक उपयोग और सफल अनुसंधान पर जोर जैसे विषयों पर सत्र के दौरान चर्चा की जाएगी.

विकसित भारत, सुरक्षित भारत की थीम पर बैठक होगी. छत्तीसगढ़ डीजीपी अरुण देव गौतम बस्तर 2.0 की जानकारी देंगे. मार्च 2026 में नक्सलवाद खात्मे के बाद बस्तर में विकास की रणनीति पर चर्चा करेंगे. आतंकवाद-निरोध : रुझान और उपाय पर चर्चा होगी. साथ ही विजन 2047 पर आईबी के विशेष निर्देशक प्रस्तुति देंगे.

See also  लोकसभा निर्वाचन को लेकर कलेक्टर आकाश छिकारा ने जिला स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक, जिले के सभी मतदान केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें - कलेक्टर, अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन गंभीरता से करने के दिए निर्देश...

पीएम मोदी हुए शामिल
पीएम मोदी सुबह 8:15 बजे आईआईएम पहुंचें. डीजीपी आईजी कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी का स्वागत कार्यक्रम हुआ. स्वागत कार्यक्रम के बाद रात 8 बजे तक लगातार बैठकें होंगी. 12 घंटे तक देश की सुरक्षा, आतंकवाद ,नक्सलवाद , साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर गहन चर्चा होगी. रात 8:35 बजे पीएम मोदी स्पीकर हाउस के लिए रवाना होंगे. रात 8:45 बजे पीएम मोदी स्पीकर हाउस M 01 पहुचेंगे. जहां वह रात्रि विश्राम करेंगे.

ऐसे की गई है ठहरने की व्यवस्था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एम-1 और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एम-11 में ठहरेंगे. नए सर्किट हाउस में एनएसए अजीत डोभाल, डिप्टी एनएसए अनीश दयाल सिंह, आईबी चीफ तपन डेका, केंद्रीय गृह सचिव और दोनों केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के ठहरने की व्यवस्था की गई है. सर्किट हाउस में 6 सूइट और 22 कमरे बुक किए गए हैं. ठाकुर प्यारेलाल संस्थान में 140 कमरे और निमोरा अकादमी में 91 कमरे बुक हैं. इस कार्यक्रम में 33 राज्यों से आने वाले डीजीपी, पैरामिलिट्री फोर्स के 20 डीजी/एडीजी समेत 75 पुलिस अधिकारी ठहरेंगे.

Advertisment

ADG और IG को सुरक्षा की जिम्मेदारी
DGP-IG कॉन्फ्रेंस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य की जिम्मेदारी एडीजी दीपांशु काबरा, आईजी अमरेश मिश्रा को सौंपी गई है. वहीं राज्य पुलिस के साथ ही केंद्रीय फोर्स, इंटेलिजेंस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ कॉर्डिनेशन करेंगे. साथ ही पूरी व्यवस्था को संभालेंगे.

See also  देश के ऐसे प्रसिद्ध मंदिर जहां दर्शन करने से होती है पुत्र की प्राप्ति!

राष्ट्रीय सुरक्षा के विविध मुद्दों पर होगी चर्चा
यह सम्मेलन देशभर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा प्रशासकों को राष्ट्रीय सुरक्षा के विविध मुद्दों पर खुले और सार्थक विचार-विमर्श के लिए एक महत्वपूर्ण संवादात्मक मंच प्रदान करता है. यह पुलिस बलों के सामने आने वाली परिचालन, अवसंरचनात्मक और कल्याण संबंधी चुनौतियों पर चर्चा के साथ-साथ अपराध से निपटने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आंतरिक सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए पेशेवर प्रथाओं के निर्माण और साझाकरण को भी सुगम बनाता है.

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस वार्षिक सम्मेलन में निरंतर गहरी रुचि दिखाई है और स्पष्ट चर्चाओं को प्रोत्साहित किया है. उन्‍होंने एक ऐसा माहौल तैयार किया है, जहां पुलिस व्यवस्था पर नए विचार उभर सकें. व्यावसायिक सत्र, विस्तृत बातचीत और विषयगत चर्चाएं प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण आंतरिक सुरक्षा और नीतिगत मामलों पर सीधे प्रधानमंत्री के साथ अपने विचार साझा करने का अवसर प्रदान करती हैं.

See also  आज भारत-वेस्टइंडीज सुपर-8 मुकाबला , करो या मरो मैच में सेमीफाइनल की टिकट दांव पर

2014 से प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में हो रहा सम्मेलन
वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में इस सम्मेलन के स्वरूप में निरंतर सुधार हुआ है, जिसमें देश भर के विभिन्न स्थानों पर इसका आयोजन भी शामिल है. यह सम्मेलन गुवाहाटी-असम, कच्छ के रण-गुजरात, हैदराबाद-तेलंगाना, टेकनपुर-ग्वालियर-मध्य प्रदेश, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (केवड़िया-गुजरात), पुणे-महाराष्ट्र, लखनऊ-उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, जयपुर-राजस्थान और भुवनेश्वर-ओडिशा में आयोजित किया जा चुका है.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!