Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur Drugs Supply : रायपुर का ड्रग नेटवर्क देशभर में जुड़ा, कई बड़े तस्करों के नाम सामने आए

रायपुर, 23 नवंबर 2025। राजधानी रायपुर में ड्रग्स का अवैध नेटवर्क लगातार फैल रहा है। होटलों, क्लबों और फार्महाउसों में होने वाली नाइट पार्टियों में युवक-युवतियों को खुलेआम नशीले पदार्थ परोसे जा रहे हैं। टेबल पर सफेद पाउडर, कैश रोलिंग पेपर, प्लास्टिक कार्ड और सूखे नशे का खुला इस्तेमाल अब आम होता जा रहा है। लाखों की बुकिंग वाली इन पार्टियों में न सिर्फ ड्रग्स बेचे जा रहे हैं, बल्कि एक्साइज़ टैक्स चोरी, नकली शराब, कंटेनर में विदेशी शराब की अवैध बिक्री और सरकारी नियमों का खुला उल्लंघन सामने आ रहा है।

क्लब–फार्महाउस को मिली छूट बनी खतरा
रायपुर में कई क्लब और फार्महाउस तय समय सीमा के बाद भी रात 2–2:30 बजे तक खुले रहते हैं। प्रशासन की ओर से दी गई समय-सीमा को ताक पर रखकर ये स्थान

  • ड्रग्स
  • सूखा नशा
  • टैबलेट नशा
  • शराब
  • लड़कियों की सप्लाई
  • और क्रिकेट सट्टा
  • सब कुछ एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराते हैं।
See also  CG News: छत्तीसगढ़ में मिला हीरों का नया खजाना! महासमुंद में जेम क्वालिटी डायमंड मिलने से बढ़ी उम्मीदें

टेबल बुकिंग में हो रही करोड़ों की टैक्स चोरी
क्लब और फार्महाउस मालिक हजारों–लाखों रुपए में टेबल बुकिंग करते हैं।लेकिन इस पर एंट्री फीस या आबकारी टैक्स नहीं दिया जाता, जिससे सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है।

एंट्री फीस पर टैक्स चोरी गैर-जमानती अपराध है, लेकिन

  • क्लब मालिक
  • इवेंट ऑर्गेनाइज़र
  • और शराब तस्कर

कार्रवाई के बाद आसानी से जमानत पर छूट जाते हैं क्योंकि अदालत का रुख इन मामलों में लचीला बताया जा रहा है।

Advertisment

ड्रग्स डिलीवरी का नया माध्यम: सेल्फ-ड्राइव कारें
पुलिस सूत्रों के अनुसार, रायपुर में ड्रग्स सप्लाई के लिए सेल्फ-ड्राइव कारों का व्यापक उपयोग किया जा रहा है। इन गाड़ियों में नशा सप्लाई करने वाले युवक आसानी से पुलिस जांच से बच निकलते हैं।

See also  मानिकपुर साइडिंग से कोयला चोरी/घोटाला जारी…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!