Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Chhattisgarh Real Estate Market : नई कलेक्टर गाइडलाइन पर रियल एस्टेट सेक्टर में भारी नाराज़गी, कारोबार पर संकट के बादल…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अचानक लागू की गई नई कलेक्टर गाइडलाइन ने रियल एस्टेट सेक्टर में जबरदस्त हलचल मचा दी है। प्रदेशभर में जमीन की सरकारी दरों में 20% से लेकर 300% तक की भारी वृद्धि कर दी गई है। 20 नवंबर से लागू हुई इन नई दरों के कारण रजिस्ट्री और स्टांप शुल्क सीधा बढ़ गया है, जिससे जमीन, मकान और प्लॉट खरीद-बिक्री अब पहले की तुलना में काफी महंगी हो गई।

Chhattisgarh Real Estate Market : रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर, अंबिकापुर समेत कई शहरी इलाकों में भूमि मूल्य अचानक उछलने से खरीदारों, बिल्डरों और ब्रोकरों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि यह निर्णय उद्योग, निवेश, शहरी विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के लिए बड़ा झटका है।

See also  शराब पीने के लिये पैसे की मांग कर अपनी पत्नि से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सरागांव पुलिस की कार्यवाही...

रियल एस्टेट ब्रोकर्स एसोसिएशन की अहम बैठक आज
बढ़ी हुई दरों के विरोध में छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट ब्रोकर्स एसोसिएशन ने सोमवार दोपहर 3 बजे प्रोग्रेसिव पॉइंट में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।एसोसिएशन के चेयरमैन महेश आर्या ने कहा कि—

नई दरें आम जनता के हित में नहीं हैं। इससे पूरा रियल एस्टेट उद्योग संकट में आ जाएगा। शासन को बढ़ी हुई क collector दरें वापस लेनी होंगी।

एसोसिएशन बिल्डर्स, चेंबर ऑफ कॉमर्स और सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होकर विरोध दर्ज कराने की अपील कर रहा है। उनका कहना है कि बढ़ी हुई दरों से गरीब, आदिवासी और पिछड़े वर्ग के लिए जमीन खरीदना लगभग नामुमकिन हो जाएगा। मकान और उद्योगों की लागत इतनी बढ़ जाएगी कि बाजार पूरी तरह ठप पड़ने की आशंका है।

Advertisment

आजीविका पर खतरा
एसोसिएशन का आरोप है कि यह “गलत नीति” है, जिससे रियल एस्टेट से जुड़े हजारों ब्रोकर, कर्मचारी, लेबर और सप्लाई चेन से जुड़े कामगारों की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है।व्यापारियों का कहना है कि शासन ने बिना किसी पूर्व तैयारी और संवाद के इतनी बड़ी वृद्धि लागू कर दी, जिसका असर पूरे राज्य की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा।

See also  ‘‘अमृतकाल: छत्तीसगढ़ विजन @/2047’’ डॉक्यूमेंट तैयार करने वर्किंग ग्रुप के अधिकारियों की बैठक, वाणिज्य उद्योग और अधोसंरचना विकास’’ विषय पर आधारित वर्किंग समिति ने लघु, मध्यम एवं दीर्घकालिक लक्ष्य पर दिए सुझाव...

नई गाइडलाइन के खिलाफ प्रदेशभर में विरोध तेज हो सकता है और रियल एस्टेट क्षेत्र आज की बैठक के बाद बड़े आंदोलन का एलान भी कर सकता है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!