Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

भारतीय जनता पार्टी विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा सम्मेलन सिवनी में संपन्न…

भारतीय जनता पार्टी विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा सम्मेलन सिवनी में संपन्न
 
 जांजगीर-चांपा। विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा का सम्मेलन ग्राम सिवनी में संयोगिता सिंह जूदेव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। जिला पंचायत सदस्य एवं जिला महामंत्री महिला मोर्चा भाजपा एवं कार्यक्रम के प्रभारी उमा राजेंद्र राठौर में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि मोदी जी के नव वर्ष कार्यकाल पूरे होने पर विशेष जनसंपर्क अभियान यात्रा भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाया जा रहा है जो अपना परचम विश्व में फैला रहे हैं। देश का परम वैभव विश्व में फैला रहे हैं सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका साथ भारत का वैभव बढ़ा रहे हैं। तेरा वैभव अमर रहे मां हम दिन चार रहे ना रहे अटल जी के इन आदर्शों को लेकर आगे बढ़ रहे हैं जब एक समय था हमारे देश के प्रधानमंत्री दूसरे देश के प्रधानमंत्री से मिलने के लिए इंतजार करते थे और आज का समय यह है कि हमारे देश का झंडा हमारे प्रधानमंत्री  प्रथम पंक्ति पर रहते हैं। दूसरी तरफ अंतिम छोर के व्यक्ति को भी शासन के योजना का लाभ मिले चाहे प्रधानमंत्री आवास हो स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रोत्साहन राशि हो जनधन खाता हो पीएम सम्मान निधि हो नल जल योजना हो मुक्त वैक्सीन हो कृषि के क्षेत्र में हो एवं धारा 370 हटाना हो राम मंदिर निर्माण हो महिलाओं को बिहान समूह के माध्यम से नारी सशक्तिकरण पर बल दिया जा रहा है। उमा राठौर ने यह भी कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर 18 घंटा काम करने वाले व्यक्ति हैं। राठौर ने शायराना अंदाज में कहा की लूट रहे हैं सपनों को मैं चैन से कैसे सो जाऊं वह बेच रहे हैं भारत को खामोश मैं कैसे हो जाऊं। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संयोगिता सिंह जूदेव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सफलता पूर्वक 9 वर्ष पूर्ण कर लिया है, इसी क्रम में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है और भाजपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जा रहे है। उन्होंने केंद्र सरकार और राज्य की कांग्रेस सरकार के झूठे  वादे व भ्रष्टाचार को भी उजागर किया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्ण शराबबंदी, बेरोजगारी भत्ता, शराब घोटाला, रेत घोटाला, कोयला घोटाला जैसे बड़े भ्रष्टाचार के  मुद्दे जनता के सामने रखे। जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने घर घर संपर्क अभियान, संपर्क से समर्थन जैसे संगठन के कार्यों को पूरी तन्मयता से करने की बात कहते हुए कार्यकर्ताओं से जुट जाने की अपील की। भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम के प्रभारी उमा राजेंद्र राठौर को शक्ति जिला के तीनों विधानसभा में शक्ति विधानसभा संयुक्त मोर्चा  सम्मेलन में सबसे ज्यादा भीड़ जुटाने के लिए बधाई भी दी गई एवं जिला महामंत्री टिकेश्वर गबेल, अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विद्या सिदार, पिछड़ा मोर्चा प्रदेश महामंत्री खिलावन साहू ने भी संबोधित करते हुए कहां की शक्ति 1 विधानसभा क्षेत्र में जितने भी रोड का निर्माण हुआ है रमन सिंह सरकार के कार्यकाल में हुआ है किया।  कार्यक्रम में विशेष रूप से  कृष्ण कुमार देवांगन, हेतराम देवांगन, कमलेश जांगड़े, प्रभाष सिंह, प्रेम पटेल, संतोष राठौर, राजेंद्र राठौर मनचस्थ थे।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मंडल के पदाधिकारी, मोर्चा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में संतोष सोनी, पुनीराम लहरें, राजकमल राठौर, रथबाई राठौर, प्रमोद देवांगन, तिहारू यादव, दाउराम राठौर, दीपक ठाकुर, अरुण शर्मा, रामाधीन राठौर एवं आमजन शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रवि गबेल ने किया और सभी अतिथियों और जनता के प्रति आभार भुवन भास्कर यादव द्वारा किया गया बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता एवं पुरुष कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे।

See also  यातायात विभाग के खिलाफ भाजयुमो ने खोला मोर्चा, एसपी को सौंपा ज्ञापन... दस दिवस के भीतर कार्रवाई नही होने पर करेंगे पुतला दहन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!