Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। नाबालिक बालिका  को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को थाना शिवरीनारायण पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपी दादूराम महिपाल उम्र 19 साल निवासी तनौद नवागांव थाना शिवरीनारायण के विरूद्ध धारा 137(2),333,87, 64(2)(ड) BNS, 6 लैंगिग अपराधों का बालको से संरक्षण अधिनियम 2012  के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
  नाबालिक बालिका को आरोपी दिनांक 05.10.2025 को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया था जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 436/2025 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
 नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में आरोपी दादूराम महिपाल को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाना एवं शादी का झांसा देकर जबदस्ती दैहिक शोषण करना जुर्म स्वीकार किये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 20.11.2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
 उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण, प्रआर तारिकेश पांण्डेय, आरक्षक खुरेंद्र शुक्ला थाना शिवरीनारायण का सराहनीय योगदान रहा।

See also  रायगुड़ेम में पहली बार पहुंचे उप मुख्यमंत्री: नक्सलगढ़ में चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!