Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

यातायात जांजगीर पुलिस की विशेष चेकिंग अभियान, यातयात नियमों का उलंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई

जिले में एक साथ एक ही समय पर 17 स्थानों पर प्वाइंट लगाकर की गई चेकिंग कार्यवाही!
 
जांजगीर-चांपा। जिले के सभी थाना चौकी क्षेत्रांतर्गत अभियान चलाकर कुल 482 वाहन चालकों को पकड़ा गया।
जिसमें बिना हेलमेट 199, ट्रिपल सवारी 122,  वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करना 15, शराब पीकर वाहन चलाने 14 को पकड़ा एवं 132 अन्य mv एक्ट की धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है।
शराबी वाहन चालकों के वाहनों को जप्त कर शराबियों के विरुद्ध धारा 185 MV ACT के तहत कार्यवाही की गई।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए उचित बचाव के लिए जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा जिले के अलग अलग जगहों हाइवे रोड, अन्य राजमार्गों में यातयात नियमों का उलंघन करने पाए जाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर सघन चेकिंग की जा रही है।
 जांजगीर पुलिस की अपील
  •  बिना हेलमेट वाहन न चलाएं।
  • तीन सवारी से बचें।
  •  शराब पीकर गाड़ी न चलाएं।
  •  ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का उपयोग न करें।
  •  तेज गति से वाहन न चलाएं
  •  मॉल वाहक वाहन में सवारी न बैठाए                     यातायात नियमों का पालन सुरक्षित यात्रा करें, जिम्मेदार नागरिक बनें!
See also  iPhone 17 के ये टॉप फीचर्स बना देंगे दीवाना, बाकी स्मार्टफोन्स की कर दी छुट्टी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!