Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ऋषभ पंत ने मैदान पर उतरते किया इस जीत का दीदार, 3 महीने बाद वापसी…

नई दिल्ली,30अक्टूबर : भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की क्रिकेट के मैदान पर वापसी हो चुकी है. पंत की वापसी 3 महीने बाद हुई . कमाल की बात ये रही कि मैदान पर उतरते ही उन्होंने जीत का दीदार कर लिया. पंत को ये जीत मैच से पहले टॉस के दौरान ही नसीब हो गई. ऋषभ पंत ने ये टॉस इंडिया ए के कप्तान के तौर पर साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ जीता.

3 महीने बाद मैदान पर उतरे, जीता टॉस
साउथ अफ्रीका ए की टीम भारत आई है. इस दौरे पर उसे इंडिया ए के खिलाफ पहले दो टेस्ट खेलने हैं. ऋषभ पंत को इस टेस्ट सीरीज के लिए इंडिया ए का कप्तान बनाया गया है. चोट से उबरने के बाद ये पहली बार है, जब ऋषभ पंत क्रिकेट खेलने मैदान पर उतरे हैं. उन्होंने मैदान पर उतरते ही साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ पहले टेस्ट का टॉस जीता.

See also  CG NEWS : फर्जी मान्यता और वित्तीय गड़बड़ी पर बड़ी कार्रवाई, नर्सिंग काउंसिल रजिस्ट्रार दुर्गावती कुंजाम निलंबित

जुलाई में इंजरी, अक्टूबर में कमबैक
पंत को इस साल जुलाई में भारत के इंग्लैंड दौरे पर पैर में चोट लग गई थी, जिसके चलते वो क्रिकेट से दूर हो गए थे. अब चूंकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है तो उससे पहले BCCI और भारतीय सेलेक्टर्स पंत की फिटनेस को परख लेना चाहते हैं. यही वजह है कि उन्हें इंडिया ए में शामिल किया गया है, ताकि मैच प्रैक्टिस भी हो जाए.

टॉस जीतकर पहले फील्डिंग, ऐसी है प्लेइंग 11
साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ टॉस जीतने के बाद ऋषभ पंत ने पहले फील्डिंग का फैसला किया है. उन्होंने जो अपनी टीम पहले टेस्ट के लिए चुनी है, वो इस प्रकार है.

See also  शहरी बेघरों के लिए होंगे पर्याप्त आश्रयस्थल : मिश्र, राज्य स्तरीय आश्रय स्थल निगरानी समिति की बैठक में अध्यक्ष सुयोग्य मिश्र ने दिये निर्देश, सीएसआर, निराश्रित निधि तथा अन्य संस्थानों से भी वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में करें काम...

साई सुदर्शन, आयुष म्हात्रे, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, ऋषभ पंत ( विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, तनुष कोटियान, अंशुल कंबोज, मानव सुथर, गुरनूर ब्रार, खलील अहमद

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!