Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

शहीद कमलेश साहू की प्रतिमा का अनावरण, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दी श्रद्धांजलि

सक्ति-हसौद। “कोई मां अपने बेटे को खो दे, यह दुनिया का सबसे बड़ा दुख होता है… लेकिन जब वही बेटा देश के लिए शहीद होता है, तो उसका नाम अमर हो जाता है।”

ऐसे ही एक वीर शहीद थे कमलेश साहू, जिनकी याद में मंगलवार को उनके ही ग्राम हसौद में प्रतिमा का अनावरण किया गया। यह कार्यक्रम न केवल श्रद्धांजलि का अवसर था, बल्कि पूरे गांव के लिए गर्व और सम्मान का दिन भी बन गया।

नक्सलियों से लोहा लेते हुए दी शहादत

शहीद कमलेश साहू 2023 बैच के छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएफ) के जवान थे। तैनाती के दौरान नारायणपुर जिले में हुए एक नक्सली IED ब्लास्ट में वे शहीद हो गए थे। घटना उस समय की है जब सुरक्षाबलों की टीम एक नक्सल प्रभावित इलाके में सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। कमलेश साहू ने आखिरी सांस तक डटे रहकर अपने कर्तव्य का पालन किया।

See also  भूमिगत खनन से धरती की सेहत, खेती और वन्य जीवन- सबको एक साथ संरक्षण

उपमुख्यमंत्री ने किया अनावरण

Advertisment

शासकीय महाविद्यालय हसौद के पास कमलेश साहू की प्रतिमा का अनावरण प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से संपन्न हुआ। उनके साथ मंच पर कई जनप्रतिनिधि, अधिकारियों व कमलेश साहू के माता-पिता भी मौजूद रहे।

“कमलेश जैसे बेटे हर गांव में नहीं जन्म लेते। छत्तीसगढ़ को उन पर गर्व है। हमारी सरकार हर शहीद को सम्मानित करने और उनके परिवार के साथ खड़े रहने के लिए प्रतिबद्ध है।”

अरुण साव, उपमुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

माता-पिता का सम्मान, पूरे गांव की आंखें नम

कार्यक्रम के दौरान जब शहीद कमलेश साहू की माता-पिता को मंच पर सम्मान के लिए बुलाया गया, तो पूरा वातावरण भावुक हो गया। उनकी मां की आंखों में आंसू थे, लेकिन चेहरे पर बेटे की शहादत का गर्व भी झलक रहा था।
उपमुख्यमंत्री ने उन्हें शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया साथ ही आम जनता उमड़ी, छात्र-छात्राओं ने लगाए देशभक्ति के नारे

See also  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने उठाया बड़ा कदम, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के सीनियर रेसीडेंट से लेकर प्राध्यापकों के वेतन में हुई ऐतिहासिक वृद्धि...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!