Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नक्सलियों का क्रूर चेहरा आया सामने, IED की चपेट में घायल महिला साथी को जंगल में छोड़कर भागे

बीजापुर, 04 अक्टूबर। मद्देड़ थाना क्षेत्र के बंदेपारा के जंगल में माओवादियों द्वारा IED लगाया जा रहा था, उसी दौरान IED विस्फोट हुआ, जिसमें एक माओवादी सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद उनके अन्य साथी घायल माओवादी का हथियार लेकर उसे जंगल में छोड़कर भाग गए। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस टीम द्वारा घायल माओवादी को ग्रामीणों की मदद से प्राथमिक उपचार उपरान्त जिला अस्पताल बीजापुर पहुँचाया गया। वर्तमान में उसका उपचार जारी है।

घायल माओवादी गुज्जा सोढ़ी विगत 06–07 वर्षों से मद्देड़ एरिया कमेटी में एसीएम-कन्ना बुच्चना के साथ पार्टी सदस्य के रूप में सक्रिय रही है तथा संगठन में अपने 12 बोर हथियार लेकर चलती थी। बीजापुर पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर घटना की जानकारी दी है।

See also  भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौक में किया उपमुख्यमंत्री अरुण साव का स्वागत

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!