Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

अवैध शराब के विरुद्ध जिला पुलिस एवं आबकारी विभाग की  संयुक्त कार्यवाही…

अवैध शराब के विरुद्ध जिला पुलिस एवं आबकारी विभाग की  संयुक्त कार्यवाही 
 
जांजगीर-चांपा। मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम राहौद में जनक राम, अजय कुमार, दल्लू के द्वारा  अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री कर रहे हैं की सूचना पर विशेष टीम आबकारी एवं शिवरीनारायण पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी जनक राम के कब्जे से 120 लीटर कच्ची महुआ, एक होंडा लीवो मोटरसाइकिल एवं आरोपी अजय कुमार के कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं एक हीरो स्प्लेंडर मोटर साइकिल को जप्त कर बरामद किया गया। जिस पर आरोपी जनक राम एवं अजय कुमार  के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध कमांक 271/ 23 एवं 272/23 धारा 34(2) 59क आबकारी एक्ट पंजीबद्ध, किया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया तथा आरोपी दल्लू साकिन राहौद के कब्जे से एक 20 लीटर वाली जैरी कैन में करीब 11 लीटर कच्ची महुआ शराब को आबकारी विभाग द्वारा बरामद किया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में यदुमानी सिदार एसडीओपी चांपा, निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, अबकारी उपनिरीक्षक मनोज राठौर, डीके प्रजापति प्रधान आरक्षक  रूद्र नारायण कश्यप, आरक्षक श्रीकांत सिंह, विकास मिश्रा, अजय खांडे, संतोष कुमार, महिला रक्षक रचना चंद्रा एवं संयुक्त टीम आबकारी  विभाग का योगदान सराहनीय रहा।

See also  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों महासमुंद जिले को मिली 655 करोड़ रूपए की लागत के 223 विकास कार्यों की सौगात...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!