छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
चमेली साहू शिकसा सारथी सम्मान से सम्मानित…

चमेली साहू शिकसा सारथी सम्मान से सम्मानित
जांजगीर-चांपा। शिक्षक कला व साहित्य अकादमी के संयोजक डॉ शिवनारायण देवांगन आस के संयोजन में शिकसा महोत्सव 2023 का आयोजन हुआ।जिसमें चमेली साहू को शिक्षा,नवाचार,गीत संगीत सांस्कृतिक गतिविधियों में विशेष उपलब्धि पर सम्मान पत्र,मोमेंटो,साल,लेखनी, डायरी से मुख्य अतिथि चंद्रदेव राय संसदीय सचिव,राजेश्री महन्त डॉ रामसुन्दर दास अध्यक्ष गौ सेवा आयोग छत्तीसगढ़ की अध्यक्षता व रामकुमार पटेल अध्यक्ष शाकम्भरी बोर्ड छत्तीसगढ़, रत्नावली कौशल सदस्य अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़, रवि पांडेय प्रदेश सचिव छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी,निर्मलदास वैष्णव ,प्रमोद सिंह,कमलेश सिंह,सुशांत सिंह महन्त कुमार शर्मा “हरि भक्त” महासचिव सृजन साहित्य समिति कोरबा, के करकमलों से सम्मानित हुई। इस दौरान प्रांताध्यक्ष कौशलेंद्र पटेल,प्रदेश कोषाध्यक्ष बोधीराम साहू ,प्रदेश सलाहकार प्रमोद आदित्य, जिलाध्यक्ष विजय प्रधान,जिला महा सचिव राधेश्याम कवर ,रामविलास डाहरे, नमिता गोपाल,वीरेंद्र सूर्यवंशी सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।



