Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कोरबा में आकाशीय बिजली का कहर: खेत में काम कर रहे दंपती पर गिरी बिजली, पति की मौत, गर्भवती पत्नी गंभीर घायल

कोरबा, 13 सितम्बर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के हरदी बाजार के उतरदा गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ। शुक्रवार को खेत में काम कर रहे दंपती प्रवीण कुमार मरावी (24) और उनकी पत्नी कीर्ति मरावी (22) पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस हादसे में प्रवीण कुमार मरावी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पांच महीने की गर्भवती पत्नी कीर्ति मरावी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनका इलाज जिला मेडिकल कॉलेज कोरबा में जारी है।

हादसे के बाद कीर्ति लगभग एक घंटे तक बेहोश रहीं। होश में आने के बाद उन्होंने अपने ससुर को फोन कर घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने दोनों को तुरंत जिला मेडिकल कॉलेज कोरबा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्रवीण कुमार मरावी को मृत घोषित कर दिया। कोरबा के सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि जिला मेडिकल अस्पताल से पुलिस को मेमो मिला है और मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया। इस दंपती की शादी को महज आठ महीने ही हुए थे।

See also  नींद में वन विभाग इधर गुरुश्री मिनरल्स ने वन भूमि की सड़क को पाटकर डोलोमाइट परिवहन की तैयारी में, कटघरे में वन विभाग की कार्यशैली, वन भूमि पर बने अवैध रूप से सड़क को 17 दिन पहले वन विभाग ने सड़क खोदकर गुरुश्री मिनरलस के परिवहन को किया था बंद...

पुलिस और प्रशासन ने चेतावनी दी है कि बारिश और कड़कती बिजली के दौरान खेतों में काम करने से बचें और सुरक्षित स्थान पर रहें। इस हादसे के कारण गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!