छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
अनाचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थाना अकलतरा पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाकर अनाचार करने वाला आरोपी को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपी द्वारा नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने की सूचना रिपोर्ट पर दिनांक 29 अगस्त 25 को थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 415/25 धारा 137 (2) BNS कायम कर विवेचना किया गया।
विवेचना दौरान प्रकरण के आरोपी दीपक गेंदले को सायबर तकनीकी के आधार पर से ग्राम बिरगहनी थाना जरहागांव जिला मुंगेली से हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर अनाचार करना जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा, प्र.आर.शरीफुददी, आरक्षक राजा रात्रे म.आर. अंजना लकडा का सराहनीय योगदान रहा।



