Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक 10 सितंबर को कोरबा में आयोजित

कोरबा, 04 सितंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक 10 सितंबर को कोरबा में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में प्राधिकरण के 12 जिलों के लगभग 100 आमंत्रित सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल होंगे।

बैठक में 7 महत्वपूर्ण एजेंडे रखे गए हैं, जिनमें प्राधिकरण के गठन का स्वरूप, प्राधिकरण का कार्यक्षेत्र, प्राधिकरण मद से स्वीकृत किए जाने वाले प्रमुख कार्य, वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राधिकरण मद से स्वीकृत कार्यों का अनुमोदन, वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राधिकरण के लिए प्रावधानित बजट की जानकारी, प्राधिकरण मद से वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक स्वीकृत कार्यों की प्रगति की समीक्षा और माननीय अध्यक्ष महोदय की अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा शामिल है।

See also  विशेष लेख: महिलाओं को आर्थिक आजादी देगी महतारी वंदन योजना, छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण के लिए बड़ा कदम, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के एक दिन पहले महिलाओं के खाते में आएगी राशि - डॉ. दानेश्वरी संभाकर, सहायक संचालक...

मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अंतर्गत 12 जिले शामिल हैं, जिनमें कोरबा, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बलौदाबाजार-भाटापारा, बालोद, राजनांदगांव, कबीरधाम (कवर्धा), मुंगेली, बिलासपुर, रायगढ़ और जांजगीर-चांपा शामिल हैं।

प्राधिकरण में 51 सदस्य और 24 विशेष आमंत्रित सदस्य हैं, जो प्राधिकरण की समीक्षा बैठक में शामिल होकर स्वीकृत कार्यों के संदर्भ में अपने विचार, सुझाव और शिकायत रखते हैं। मुख्यमंत्री स्वयं इसके अध्यक्ष होते हैं, जिससे बैठक की गरिमा, समयबद्धता और महत्व और भी बढ़ जाता है।

कोरबा जिला प्रशासन बैठक को सफल और गरिमामय बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। मुख्यमंत्री की उपस्थिति और प्राधिकरण के महत्वपूर्ण एजेंडों को देखते हुए प्रशासन की तैयारियां जोरों पर हैं।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!