Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सड़क और पुलों के गुणवत्ता निगरानी के लिए स्टेट क्वांलिटी मॉनिटर्स किए जाएंगे इम्पैनल्ड, सेवानिवृत्त सिविल इंजीनियरों से 30 जून तक मंगाए गए आवेदन…

सड़क और पुलों के गुणवत्ता निगरानी के लिए स्टेट क्वांलिटी मॉनिटर्स किए जाएंगे इम्पैनल्ड

सेवानिवृत्त सिविल इंजीनियरों से 30 जून तक मंगाए गए आवेदन

रायपुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत राज्य में सड़कों एवं पुलों की गुणवत्ता निगरानी के लिए स्टेट क्वांलिटी मॉनिटर्स इम्पैनल्ड किए जाएंगे। इसके लिए छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास एजेंसी द्वारा सेवानिवृत्त सिविल इंजीनियरों से 30 जून 2023 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

गुणवत्ता निगरानी में आवेदन के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक तथा केंद्र या राज्य सरकार या किसी सार्वजनिक उपक्रम में कार्यपालन अभियंता या समकक्ष पद पर होना चाहिए।
शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, आईआईटी, एनआईटी तथा शासकीय अनुसंधान संस्थान के ऐसे फैकल्टी सदस्य जो सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की योग्यता रखते हो तथा रोड एवं पुल निर्माण के डिजाइन पर्यवेक्षण एवं परामर्श संबंधी अनुभव रखते हों ऐसे सदस्य भी आवेदन कर सकते हैं।

See also  अमित शाह का धमाका, मोदी का गारंटी 2023 लांच, घोषणा पत्र पर भाजपा कोरिया की प्रेसवार्ता हुई संपन्न...

रोड निर्माण संबंधी कार्यों के निरीक्षण के लिए संबंधित इंजीनियर के पास सेवानिवृत्ति से पिछले 10 सालों में, से कम पाँच साल तक का रोड निर्माण कार्यों का अनुभव होना चाहिए। इसी प्रकार पुल निर्माण संबंधी कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए संबंधित इंजीनियर को प्लानिंग और डिजाइन में कम से कम 8 साल का अनुभव होना चाहिए। ऐसे व्यक्ति जो दोनों ही क्षेत्रों में समान अनुभव रखते हो वे भी आवेदन कर सकते हैं।

Advertisment

ऐसे व्यक्ति जो पहले से ही नेशनल क्वालिटी मॉनिटर या स्टेट क्वालिटी मॉनिटर में इम्पैनल्ड है तथा जिनकी आयु 30 जून 2023 तक 67 वर्ष पूरी हो चुकी हो वे आवेदन के लिए पात्र नहीं होंगे

See also  विश्वविद्यालयों तक सीमित ना रखें विद्यार्थियों को बल्कि समाज के बीच जाकर वे संवेदनशील नागरिक बने- राज्यपाल हरिचंदन...

गुणवत्ता निगरानी के संबंध में आवेदन के लिए संबंधित इंजीनियर को कंप्यूटर और स्मार्टफोन के संचालन की जानकारी होनी चाहिए तथा उसके खिलाफ कोई भ्रष्टाचार का प्रकरण नहीं होना चाहिए।

आवेदन, पात्रता तथा कर्तब्य एवं दायित्व के संबंध में विस्तृत जानकारी वेबसाइट www.pmgsy.nic.in पर भी उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!