Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात नियमों का उलंघन करने वालों वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई

 जिले में कार्यवाही के दौरान 200 से अधिक मोटरसाइकिल जप्त,
 
 जांजगीर-चांपा। जिले में यातायात समेत सभी थाना चौकी क्षेत्रो में एक साथ बिना नंबर और तीन स्वारी गाडियों पर कार्यवाही करते हुए गाडियों को जप्त किया गया।
सड़क दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए उचित बचाव के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्ग दर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार के नेतृत्व में जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा जिले में सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार मोटर अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक को जिले में सघन वाहन चेकिंग किया गया। जिसमें बिना नंबर और तीन स्वारी गाडियों चेकिंग के दौरान 209 मोटर सायकल को जप्त किया जाकर चालकों के विरूद्ध के मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए वाहनों को जप्त किया गया है, जिसे पृथक से माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
 यातायात जांजगीर पुलिस की अपील
1. शराब के नशे में वाहन न चालांए।
2. तेज गति से वाहन न चलाएं।
3. हेलमेड पहन कर मोटर सायकल चलाए
4. मोटर सायकल में ट्रिपल सवारी न करे।
5. माल वाहक वाहन, ट्रैक्टर, पिकअप या अन्य माल वाहक वाहन में सवारी न बैठाए
7. रात्रि यात्रा में विशेष सतर्कता बरते
9. नींद या नशे की स्थिति में वाहन चलाने पर सख्त प्रतिबंध।
10. यातायात नियमों का कड़ाई से पालन
11. नाबलिकों को वाहन नहीं चलाने देवे।

See also  चोरी का मोटर सायकल बेचने के फिराक में घूमने वाले 05 आरोपियों को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार....

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!