Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़ी फिल्म फेस्टिवल का हुआ आयोजन…

स्कूली बच्चों ने छत्तीसगढ़ राज्य के विकास कार्यों एवं संस्कृति को वीडियो के माध्यम से देखा

राजनांदगांव,19अगस्त। छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष की पूर्णता के उपलक्ष्य में वर्ष 2025 को छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन में जिले में छत्तीसगढ़ी फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया। जिले के शासकीय स्कूलों में बच्चों को छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्षों के विकास के सफर को वीडियो के माध्यम से दिखाया गया। जिले के शासकीय प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला, हाईस्कूल तथा हायर सेकेण्डारी के स्कूली छात्र-छात्राओं ने बहुत ही रूचि के साथ छत्तीसगढ़ विकास के सफर को देखा।

See also  Cockroach Janata Party: सोशल मीडिया पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का धमाका; सांसद प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं— बोलीं— “यह स्थापित राजनीतिक दलों की नाकामी”

जिसके अंतर्गत स्कूली बच्चों को छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश की विकास यात्रा, छत्तीसगढ़ी संस्कृति, विभिन्न क्षेत्र में शासन द्वारा लोकहित में किए जा रहे कार्य तथा देश में छत्तीसगढ़ राज्य की अलग पहचान बनने की गौरव गाथा को फिल्म के माध्यम से जानकारी दी गई। जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के 349 शासकीय स्कूलों के 21 हजार 828 बच्चों ने देखा। इसी तरह राजनांदगांव विकासखंड के 395 शासकीय स्कूलों के 34 हजार 33 बच्चों ने, छुरिया विकासखंड के 26 स्कूलों के 29 हजार 493 बच्चों ने छत्तीसगढ़ राज्य के विकास कार्यों को देखा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!