Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

क्रिकेट फैंस का टूटा दिल : विराट कोहली का वनडे से रिटायरमेंट! वायरल पोस्ट ने मचाई हलचल

भारत के स्टार बल्लेबाज और करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के चहेते विराट कोहली (Virat Kohli) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका खेल नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही एक पोस्ट है। इस वायरल स्क्रीनशॉट में दावा किया गया है कि कोहली ने वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। यह खबर सामने आते ही फैंस में हलचल मच गई और हर कोई हैरान रह गया। लेकिन क्या सचमुच विराट ने वनडे से संन्यास ले लिया है या यह सिर्फ अफवाह है? आइए जानते हैं पूरा मामला –

वायरल पोस्ट से मची सनसनी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक ब्लू टिक अकाउंट का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें लिखा है – “वनडे क्रिकेट में मेरा सफर शानदार रहा। अब मैंने यह फॉर्मेट छोड़ने का फैसला किया है ताकि नई पीढ़ी को मौका मिल सके। भारत के लिए वनडे खेलना मेरे लिए गर्व की बात रही है। सभी फैंस और साथियों का तहे दिल से शुक्रिया।”

See also  मालीडीह के फूलों से महक रहे हैं मुम्बई, बेंगलुरु और नागपुर, महासमुंद के मालीडीह में हो रही है गुलाब, झरबेरा व सेवंती की खेती, इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके युवा किसान अमर चंद्राकर कर रहे हैं फूलों की व्यावसायिक खेती...

यह संदेश हूबहू विराट कोहली की शैली में लिखा गया है और इसी वजह से फैंस इसे सच मान बैठे।

असली सच क्या है?
जांच में पता चला कि यह पूरी तरह फर्जी पोस्ट है। असलियत यह है कि कोहली ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर 15 अगस्त को कोई पोस्ट किया ही नहीं। उनका आखिरी पोस्ट 13 अगस्त को मौजूद है। साथ ही वायरल स्क्रीनशॉट में लगी प्रोफाइल फोटो भी कोहली के मौजूदा अकाउंट से मेल नहीं खाती। साफ है कि किसी ने फैंस को गुमराह करने के लिए डॉक्टर्ड स्क्रीनशॉट तैयार किया है।

संन्यास की चर्चा क्यों तेज है?
दरअसल, विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद टी20 क्रिकेट से विदाई ली थी। इसके बाद उन्होंने मई 2025 में टेस्ट क्रिकेट से भी रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। अब वह केवल वनडे फॉर्मेट में खेलते नजर आ रहे हैं। चूंकि टीम इंडिया इस साल मात्र 6 वनडे मैच खेलने वाली है और अगला वनडे वर्ल्ड कप 2027 में होगा, ऐसे में उनकी उम्र और फिटनेस को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। यही वजह है कि उनके वनडे भविष्य को लेकर अटकलें तेज हैं।

Advertisment

अब आगे क्या?
टीम इंडिया का अगला बड़ा मिशन एशिया कप 2025 है, जिसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज और फिर ऑस्ट्रेलिया दौरा होना है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कोहली इन सीरीज में टीम का हिस्सा होंगे और एक बार फिर अपने बल्ले से आलोचकों का मुंह बंद कर सकते हैं।

See also  बेमेतरा-बीजापुर: धान खरीदी में गड़बड़ी! किसानों में नाराजगी, सरकारी व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!