Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

चाकू से हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। अकलतरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चाकू से प्राणघात हमला करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और मोटर साइकल भी बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रभात यादव ऊर्फ भोलू उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड नं0 11 अकलतरा, गब्बर ऊर्फ सुमीत चौहान उम्र 19 वर्ष निवासी दर्रीपारा खिसोरा थाना अकलतरा और संजीव कुमार ऊर्फ चीकू उम्र 19 वर्ष निवासी घासीदास मोहल्ला अकलतरा के रूप में हुई है।

इस मामले में प्रार्थी अमन सारथी ने दिनांक 06.07.2025 को थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने दोस्तों के साथ कपड़ा खरीदने के लिए अकलतरा गए थे। जहां सिघांनिया पेट्रोल पंप के पास ठेला में सिगरेट लेने के लिए गए और वहीं पर खड़े होकर सिगरेट पीने लगे। उसी समय आरोपियों ने वाहन पर बैठने को लेकर अश्लील गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू से पेट में हमला कर दिया। जिससे तिलेश्वर भैना के पेट में गंभीर चोट लगी और वह बेहोश होकर गिर गया।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालोद जिले को दी 173 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यो की सौगात...

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 109 (1), 3(5) बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, उप निरीक्षक बी एल कोसरिया, सउनि डी एल बरेठ, मोबिन खान, प्र.आर. शरीफुद्दीन, आर. राजकुमार पाण्डेय, बसंत साहू और जांजगीर सायबर सेल का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!