Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कटघोरा में 16 वर्षीय किशोर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

कटघोरा। जिले के कटघोरा ब्लॉक अंतर्गत भिलाई बाजार में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। यहां 16 वर्षीय किशोर राकेश पाटले ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, राकेश पाटले भिलाई बाजार हाई स्कूल का छात्र था और पढ़ाई के साथ-साथ मिस्त्री का काम भी करता था। घटना वाले दिन वह काम से लौटकर घर आया और ₹1000 कमाए थे। रात में भोजन के दौरान उसके पिता विजय पाटले, जो कथित रूप से शराब के नशे में थे, ने उससे झगड़ा किया और मारपीट भी की।

See also  न्याय दिलाने वाला ही बना हैवान! रेप पीड़िता के साथ वकील ने किया दुष्कर्म, FIR दर्ज...

बताया जा रहा है कि विवाद से आहत राकेश खाना अधूरा छोड़कर घर से बाहर निकल गया। अगली सुबह उसका शव गांव के पास एक जामुन के पेड़ से फांसी पर लटका मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

परिजनों के अनुसार, घटना की सूचना देने स्वयं विजय पाटले थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस देर से मौके पर पहुंची। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!