Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

पुराने कुएं से मुर्गा निकालना पड़ा जानलेवा,  दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के ग्राम करही कछार में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब घर के पीछे स्थित एक पुराने कुएं में एक मुर्गा गिर गया। मुर्गे को निकालने के लिए पहले बड़ा भाई कुएं में उतरा, लेकिन जहरीली गैस के कारण वह बेहोश हो गया। भाई को बेसुध देखकर दूसरा भाई भी कुएं में कूद पड़ा, जिससे उसकी भी जान चली गई।

जानकारी के अनुसार, करही कछार निवासी दिनेश पटेल का मुर्गा शुक्रवार शाम अचानक घर के पीछे स्थित एक पुराने कुएं में गिर गया। मुर्गे को बचाने के लिए दिनेश खुद कुएं में उतर गया, लेकिन कुएं के भीतर जहरीली गैस के चलते वह वहीं बेहोश हो गया। जब यह दृश्य छोटे भाई दिलीप पटेल ने देखा तो उसने भी बिना कुछ सोचे-समझे भाई को बचाने के इरादे से कुएं में छलांग लगा दी, लेकिन वह भी गैस की चपेट में आकर बेसुध हो गया।

See also  खाद्य मंत्री बघेल ने नवागढ़ में जैतखाम निर्माण कार्य के लिए किया भूमि पूजन...

ग्रामीणों की सूचना पर बेलगहना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। देर रात दोनों भाइयों के शव कुएं से बाहर निकाले गए और शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि जिस कुएं में यह हादसा हुआ, वह लंबे समय से इस्तेमाल में नहीं था और संभावना है कि उसमें जहरीली गैस का जमाव हो गया था। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

सावधानी जरूरी

Advertisment

विशेषज्ञों का कहना है कि लंबे समय से बंद पड़े कुओं में अक्सर गैसों का जमाव हो जाता है जो जानलेवा हो सकता है। ऐसे में किसी भी स्थिति में बिना सुरक्षा उपायों के कुएं में उतरना बेहद खतरनाक हो सकता है।

See also  धर्मांतरण विवाद पर आज Chhattisgarh बंद, रायपुर से कांकेर तक असर, चैंबर ऑफ कॉमर्स और ट्रांसपोर्ट संगठनों की भागीदारी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!